मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज लोगों के बीच में अपनी खूबसूरती और अपनी फिटनेस के लिए पहचानी जाती है। बता दें कि कई रियलिटी शो में बतौर जज नजर आने वाली मलाइका आज किसी की पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने खुद के लिए अपने सफर को तय किया है आज वे मनोरंजन दुनिया की जानी-मानी हस्तियों में शुमार है। यही कारण है कि उनकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि उनकी तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते वायरल हो जाती है।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा सब काम को भूल सकती है लेकिन अपनी योगा क्लास और जिम जाना नहीं भूलती हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अपने योगा क्लास से बाहर निकलती है। लेकिन जैसे ही में जमीन पर बैठती है उनसे एक कुत्ता लिपट जाता है। उन्हें प्यार करने लगता है वीडियो में खास तौर पर देखा जा सकता है कि यह डॉगी मलाइका अरोड़ा की पीठ पर बैठ जाता है और उनके साथ मस्ती करता है।
View this post on Instagram
यह सिलसिला ऐसा ही चलता है। लेकिन कुछ देर कुत्ते के साथ मस्ती करने के बाद मलाइका अरोड़ा अपनी कार में बैठकर निकल जाती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिससे फैंस द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। बताते चलें कि फिलहाल तो मलाइका अरोड़ा अपने लेटेस्ट तस्वीर और वीडियो को लेकर खूब चर्चा का विषय बनी हुई है जिसमें वे एक अवॉर्ड शो में ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ शिरकत करने पहुंची थी।

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट करते आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद भी किया जाता है। दोनों एक साथ जिस भी प्रोग्राम का हिस्सा बनते हैं वहां की लाइम लाइट को लूट लेते हैं। दोनों की जोड़ी हमेशा से चर्चाओं का विषय रही है। दोनों के चाहने वाले अब शादी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अभी तक दोनों कलाकारों ने शादी को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है।