टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अदाकारा अंकिता लोखंडे अपनी शादी के बाद से ही लगातार चर्चाओं का विषय बनी रहती है। बता दें कि विक्की जैन और उनकी जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों एक साथ में नजर आते हैं। हाल ही दोनों ने रियलिटी शो स्मार्ट जोड़ी का खिताब अपने नाम किया है। यह रियालिटी शो पिछले काफी समय से चलता आ रहा था।
जिसमें अंकिता और विक्की जैन में शानदार परफॉर्मेंस करते हुए फिनाले में बलराज-दीप्ति और नेहा स्वामी-अर्जुन बिजलानी की जोड़ी को कड़ी टक्कर देते हुए स्मार्ट जोड़ी का खिताब अपने नाम किया। उसके बाद से ही दोनों से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। दोनों को उनके चाहने वाले शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन इस खिताब को जीतने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है। लोगों ने यहां तक कह दिया है कि इसके असली हकदार आप नहीं है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अंकिता लोखंडे ने खुद इस शो के पल अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है जिसमें दोनों पति पत्नी अपने हाथ में ट्रॉफी लिए नजर आ रहे हैं। जहां एक और दोनों को इस रियलिटी शो जीतने के बाद शुभकामनाएं दी जा रही है तो वहीं कई लोगों ने साफ तौर पर कहा है कि इस ट्रॉफी के आप असली हकदार नहीं है। कई उसने तो शो को ही बकवास बताया है।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद अंकिता लोखंडे को उनके चाहने वाले खूब ट्रोल करते हैं। स्मार्ट जो का खिताब जीतने के बाद अंकिता लोखंडे और उनके पति को 25 लाख रुपये का विनिंग प्राइज भी मिला है। इस शो को जीतने के बाद से ही दोनों से जुड़ी कई तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिन्हें काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। अंकिता लोखंडे की बात की जाए तो वह बॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेर चुकी है।