Anil Kapoor KBC : अनिल कपूर ने किया कबूल नहीं पता बेटी सोनम के नाम का मतलब, अमिताभ बच्चन ने उड़ाया था मजाक

Follow Us
Share on

Anil Kapoor KBC : अपने पिता की तरह ही अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर भी मनोरंजन के जगत का बहुत बड़ा नाम है। उन्होंने सांवरिया फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और पिता की तरह वह भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव है। सोशल मीडिया पर उनकी तकलीफ और फॉलोइंग है। आपको पता है अनिल कपूर ने अपनी बेटी का नाम सोनम क्यों रखा। अनिल कपूर ने जब अपनी बेटी का नाम सोनम रखा तब उन्हें सोनम का मतलब भी नहीं पता था।

New WAP

अनिल कपूर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि जब उन्होंने सोनम नामकरण किया तब उनके नाम का मतलब वह नहीं जानते थे। अमिताभ बच्चन के सामने कौन बनेगा करोड़पति में (Anil Kapoor KBC) उन्होंने इस बात को कबूल किया।

अनिल ने बताया क्या सोचकर रखा था ‘सोनम’ नाम

अभिनेता अनिल कपूर अमिताभ बच्चन की क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में पहुंचे इस दौरान उन्होंने कई खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सोनम नाम का मतलब उन्हें नहीं पता।

अमिताभ बच्चन को जैसे यह पता चला वह हैरान रह गए। उन्होंने अनिल कपूर से बेटी का नाम सोनम रखने के पीछे की वजह पूछी जिस पर एक्टर ने दिलचस्प खुलासा किया। केबीसी के दौरान अनिल कपूर से सवाल पूछा गया था” सोनम नाम का मतलब क्या होता है?

New WAP

तब अनिल कपूर ने कहा कि मुझे नहीं पता है यह सुनकर अमिताभ बच्चन हैरान रह गए। अमिताभ बच्चन ने अनिल कपूर से कहा कि उन्होंने क्या सोचकर सोनम नाम रखा है। तब अनिल कपूर ने कहा कि मैं बिना सोचे नाम रख दिया।

Also Read : रियल लाइफ में पापा बने 12th Fail एक्टर विक्रांत मेसी, पत्नी शीतल ठाकुर ने दिया बेटे को दिया जन्म

अनिल कपूर ने कहा कि जब मैं लद्दाख में जो सील फिल्म का शूटिंग कर रहा था तब वहां एक लड़की का नाम सोनम था जो दिव्यांग थी और वह बहुत अच्छी लड़की थी। मैंने सोचा कि मैं भी अपनी बेटी का नाम सोनम रखूंगा। लद्दाख में सनम का मतलब लकी होता है।


Share on