Virat kohli Touched Childhood Coach Feet: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली इन दिनों अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए IPL में चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। उन्होंने अब तक खेले गए मुकाबले में सभी का दिल जीत है। लेकिन कोहली हाल ही में गौतम गंभीर के साथ हुई लड़ाई को लेकर भी चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विराट कोहली को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थी।
लेकिन इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर विराट कोहली का जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल छू लिया है। दरअसल, हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शानदार मुकाबला खेला गया, हालांकि इस मुकाबले में बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन मैं शुरू होने से पहले विराट कोहली का एक शानदार रूपी देखने को मिला।
A wholesome meet & greet 🤗@imVkohli catches up with his childhood coach 👌🏻👌🏻#TATAIPL | #DCvRCB | @RCBTweets pic.twitter.com/YHifXeN6PE
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2023
दरअसल, मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली के गुरु मैदान पर मौजूद थे। ऐसे में विराट कोहली ने जैसे ही अपने गुरु को देखा वे उनके पास पहुंचे और उनके पैर पड़ते हुए नजर आए। विराट कोहली का यहां अंदाज देखकर उनके चाहने वाले उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। विराट कोहली का गुस्से तो हमेशा देखा ही है। लेकिन उनका इस तरह का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है।
विराट कोहली के गुरु का नाम राजकुमार शर्मा है, जो दिल्ली में अपनी क्रिकेट एकेडमी चलाते हैं। बता दें कि विराट कोहली ने भी क्रिकेट का हुनर सीखने के लिए जाया करते थे। इतना ही नहीं राजकुमार शर्मा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। विराट आज भी अपने गुरु की की इज्जत करते हैं। यही कारण रहा कि उन्होंने जैसे ही गुरु को देखा उनके पैर छूते हुए नजर आए।