Alia Bhatt की प्रेग्नेंसी की खबर के बाद कंडोम कंपनी ने पोस्ट शेयर कर उड़ाया पति-पत्नी का मजाक, जाने पूरी खबर

Follow Us
Share on

Alia Bhatt Pregnant: आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी की खबर सामने आने के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के ही चर्चे जोरों पर चल रहे हैं। इंडस्ट्री इस नवविवाहित जोड़े को अपनी आगे की जर्नी के लिए लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड कलाकारों के साथ ही दोनों कलाकारों के चाहने वाले भी लगाता सोशल मीडिया पर दोनों को अपने आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में कंडोम कंपनी ड्यूरेक्स कहां पीछे रहने वाली थी।
ranbir alia durex ad
रणबीर-आलिया को सभी लोगों ने अपने अलग ही अंदाज में शुभकामनाएं दी है। ऐसे में मशहूर कंडोम कंपनी ड्यूरेक्स ने भी पोस्ट साझा करते हुए दोनों को शुभकामनाएं दी है। लेकिन अपनी इस पोस्ट में कंडोम कंपनी में कुछ ऐसी बातों को लिखा है। जिसको लेकर यहां बहुत ही ज्यादा चर्चाओं का विषय बनी हुई है, फैंस जमकर इस पोस्ट का मजा उठा रहे हैं। आपको बता दें कि शादी के 2 महीने बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर सभी को चौंका दिया हैं।

New WAP

वहीं इस खुशी के मौके पर सभी ने दोनों पति-पत्नी को शुभकामनाएं दी है ऐसे में शादी के समय में भी ड्यूरेक्स ने रणवीर कपूर और आलिया भट्ट को शादी की शुभकामनाओं के लिए एक शानदार पोस्ट साझा की थी जो भी काफी ज्यादा चर्चाओं में रही थी ऐसा ही है अब देखने में आया है जब आलिया भट्ट ने प्रेगनेंसी की जानकारी साझा की तो ड्यूरेक्स ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि “दोनों के बीच हम तो बिल्कुल भी नहीं थे”। कंडोम कंपनी का यह पोस्ट अब खूब चर्चाओं में है।


Share on