आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी के बाद रणबीर कपूर से जुड़ी इन चार बातों को सर्च कर रहे फैंस, पिता बनने को लेकर है कन्फ्यूजन?

Follow Us
Share on

फिल्मी दुनिया के सितारे अपने चाहने वालों के बीच में इतने ज्यादा पॉपुलर होते हैं कि उनसे जुड़ी हर एक जानकारी को हासिल करने के लिए फफैंस काफी ज्यादा उतावले रहते हैं। ऐसे में कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और गूगल जैसे बड़े सर्च इंजन पर उनसे जुड़ी जानकारियों को हासिल करने के लिए फैंस कई तरह के प्रयास करते हैं। हाल ही में अपने पिता बनने को लेकर चर्चाओं का विषय बने रहने वाले रणबीर कपूर को लेकर उनके चाहने वाले कई तरह के सवाल गूगल पर सर्च कर रहे हैं।

New WAP

Ranbir Kapoor Test

जिनमें उनकी पहली पत्नी से लेकर उनकी बीमारी पर कई तरह के सवाल जुड़े हुए हैं। हालांकि फैंस ऐसा क्यों कर रहे हैं इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन जिस तरह से अभी तक एनालिसिस किया गया है उसके अनुसार रणबीर कपूर उनसे जुड़े 4 सवालों को लेकर गूगल पर खूब सर्च किए जा रहे हैं। लेकिन फिलहाल तो वह अपनी पत्नी आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी के बाद से ही पिता बनने को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चाओं का विषय बने हुए हैं। चलो आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वह 4 सवाल।

पहली पत्नी कौन है?

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद ताकि जाता चर्चाओं का विषय रहे हैं। बता दें कि 39 साल के हो चुके रणबीर कपूर का कई जानी-मानी अभिनेत्रियों के साथ में नाम चर्चाओं में रहा है। लेकिन उन्होंने 5 साल के लंबे समय तक बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को डेट किया और हाल ही में इसी साल 14 अप्रैल को पंजाबी रीति रिवाज से शादी की है। लेकिन उनको लेकर यहां भी सवाल सर्च किए जा रहे हैं कि उनकी पहली पत्नी कौन है। जबकि उनकी पहली शादी आलिया भट्ट से हुई है। हालांकि उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ में जुड़ा है।

New WAP

किस बीमारी से हैं पीड़ित?

Ranbir Kapoor Prayer

अभिनेता रणबीर कपूर फिलहाल तो बात है और वे फुटबॉल खेलना भी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं अपने शरीर को भी उन्होंने मेंटेन किया हुआ है। लेकिन फिल्म ये जवानी है दीवानी के प्रमोशन के समय उन्होंने इस बात की जानकारी सभी के साथ में साझा की थी कि उन को नेजल सेप्‍टम डेविएशन नामक बीमारी है जिसकी वजह से उनकी सुनने की क्षमता कम हो गई है उन्हें बदबू और खुशबू में आम लोगों की तरह ज्यादा डिफरेंस समझ में नहीं आता है। इसके अलावा कोई भी समस्या नहीं है।

इंस्टाग्राम पर क्यों नहीं है एक्टिव?

फिल्मी दुनिया के सभी सितारे अपने आप को लोगों के बीच में बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। जहां वे अपने से जुड़ी हर छोटी और बड़ी जानकारियों को साझा करते हैं। जो की बाद में काफी वायरल होती है। लेकिन रणबीर कपूर ऐसे कलाकार हैं। जिनका कोई इंस्टाग्राम अकाउंट नहीं है। हालांकि शादी के बाद उनकी पत्नी ने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट चालू करवाया है। जिसकी जानकारी फिल्मी कलाकारों को हैं। लेकिन ज्यादा लोगों को नहीं।

करीना कपूर से क्या है रिश्ता?

Kareena Kapoor Ranbir

बता दें कि रणवीर कपूर के चाहने वाले गूगल पर एक बात को और सर्च कर रहे हैं जबकि इस बात की जानकारी ज्यादातर लोगों को है करीना कपूर और रणबीर कपूर भाई बहन है लेकिन इससे भी गूगल पर सर्च किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीना कपूर के पिता और रणवीर कपूर के पिता सगे भाई है। इस वजह से उनके बीच में बहन भाई वाला रिश्ता है। लेकिन इसे भी गूगल पर सर्च किया जा रहा है।


Share on