Ahmedabad-Mumbai Bullet Train : इस दिन शुरू होगी अहमदाबाद मुंबई बुलेट ट्रेन, समय और किराया दोनों होगा कम, रेल मंत्री ने दी जानकारी

Follow Us
Share on

Ahmedabad-Mumbai Bullet Train : लंबे समय से भारत के लोग बुलेट ट्रेन में सफर करने का सपना देख रहे हैं। हालांकि अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि कब से बोले ट्रेन की शुरुआत भारत में की जाएगी। कुछ लोगों को लगता है की बुलेट ट्रेन से सफर करना महंगा होगा ऐसे कई सवाल लोगों के दिमाग में चल रहे हैं। आपको बता दे सबसे पहले मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। अभी कुछ समय पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में बात करते हुए कई तरह की जानकारियां दी है।

New WAP

जानिए कब से शुरू होगी बुलेट ट्रेन

बुलेट ट्रेन के लिए मुंबई अहमदाबाद कॉरिडोर (Ahmedabad-Mumbai Bullet Train) बनाने का काम नवंबर 2021 से शुरू कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अगले 6 महीने में इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। अप्रैल 2023 तक उससे आगे का काम पूरा कर लिया गया था और बाकी कार्य जल्दी पूरे किए जाएंगे।

रेल मंत्री के बयान के अनुसार पहली बुलेट ट्रेन 2026 में चालू की जाएगी जो की सूरत क्षेत्र पर चलेगी। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन के लिए स्टेशन निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए समुद्री सुरंग का कार्य शुरू कर दिया गया है।

रेल मंत्री ने जानकारी दिया कि बोले ट्रेन शुरू होने के बाद मुंबई ठाणे वापी बडौदा सूरत आनंद और अहमदाबाद की अर्थव्यवस्था को एकीकृत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में जहां भी बुलेट ट्रेन चल रही है वहां 90 फ़ीसदी लोग दूर की यात्रा बोले ट्रेन से ही तय करते हैं। बुलेट ट्रेन का किराया फ्लाइट से सस्ता होता है।

New WAP

जानिए कितना होगा किराया

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की लागत लगभग 1.08 लाख करोड रुपए है। इसमें 10000 करोड रुपए केंद्र सरकार देगी वहीं महाराष्ट्र और गुजरात सरकार 5000 करोड रुपए खर्च करने वाली है। वकील रकम को जापान से लोन में लिया गया है जिसकी ब्याज 0.1 % है। हालांकि अभी तक किराए को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

Also Read : पेटीएम पर लगाम लगते ही फ्लिपकार्ट ने लॉन्च की यूपीआई सर्विस, जानिए कैसे ले सकते हैं इसका लाभ

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बोल ट्रेन का किराया ₹3000 तक हो सकता है। रेल मंत्री ने कहा कि बोले ट्रेन शुरू होने के बाद सुबह सूरत से नाश्ता करके आप कुछ घंटे में ही मुंबई पहुंच सकते हैं। आप फिर रात को वापस सूरत आसानी से लौट सकते हैं।


Share on