सिद्धार्थ शुक्ला के बाद अब मनोरंजन दुनिया के लिए आई एक और बुरी खबर, जोधा-अकबर फ्रेम मनीषा यादव का हुआ निधन

Follow Us
Share on

मनोरंजन दुनिया के लिए एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही है जहां सितंबर के महीने में ही सभी लोगों ने अपने चहेते कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला को खो दिया था। उनके गम से अभी इंडस्ट्री भर भी नहीं पाई है कि एक और बुरी खबर सुनने में आ रही है कि ज़ी टीवी के जाने माने शो ‘जोधा अकबर’ में सलीमा बेगम के रोल से घर-घर में बड़ी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मनीषा यादव का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद एक बार फिर इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है।

New WAP

Manisha Yadav Passed Away

वहीं मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री के निधन का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है। वहीं अभिनेत्री के इस तरह से निधन हो जाने के बाद अब उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से उनके करीबी और फैंस श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। जोधा अकबर शो में उनके साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली अभिनेत्री परिधि शर्मा ने को-स्टार के निधन पर कहा, शो मे नजर आने वाली सभी अभिनेत्रियों का एक ग्रुप बना हुआ है जिसमें सभी एक दूसरे के हाल चाल के बारे में जानकारी रखते हैं लेकिन उन्हें जैसे ही इस बात की जानकारी लगी वे काफी ज्यादा शौक तो हो गई उन्हें भी यकीन नहीं हो पाया।

आगे परिधि ने अभिनेत्री के साथ में बिताए पलों के बारे में बताते हुए कहा कि वे काफी ज्यादा अच्छी थी हमने एक साथ में काफी काम किया है और जो एक दूसरे के बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग रही है उन्होंने कहा है कि उन्हें अभिनेत्री के इस तरह चले जाने से काफी ज्यादा दुख है लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा चिंता है तो इस बात की कि उनका 1 साल का बच्चा है। परिधि ने कहा कि यह बहुत दुख भरा क्षण है। खबरों के अनुसार मनीषा का बच्चा जुलाई में एक साल का हो गया।

New WAP

वहीं उन्होंने अपने बच्चे के जन्मदिन के मौके पर ट्विटर के माध्यम से जन्मदिन का सेलिब्रेशन किया था। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान अपने दिल की बात कहते हुए कहा था कि वह अपने बच्चे से कितना प्यार करती है और वे काफी धन्य है कि उन्हें बच्चे की मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री मनीषा अपने से जुड़ी तस्वीरों को अक्सर साझा किया करती थी। जोधा अकबर शो से लोगों के दिलों में बड़ी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अब हमारे बीच मौजूद नहीं है।


Share on