Bharatpe Notice : Paytm के बाद अब भारत सरकार ने पेमेंट ऍप BharatPe पर कसा शिकंजा, सरकार ने जारी किया नोटिस

Follow Us
Share on

Bharatpe Notice : आज के समय में फिनटेक कंपनियों के लिए उसके लिए बढ़ती जा रही है। पेटीएम के बाद आप भारत पे की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। कॉर्पोरेट मंत्रालय के तरफ से भारत पे को नोटिस जारी किया गया है। मंत्रालय ने कंपनी कानून की धारा 206 के अंतर्गत नोटिस भेजते हुए भारत पे से अशनीर ग्रोवर मामले में जानकारी मांगा है। आपको बता दे अशनीर ग्रोवर के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है जिसके बारे में कारपोरेट सेक्टर जानकारी मांगा है।

New WAP

अशनीर ग्रोवर के द्वारा भारत पे की स्थापना की गई थी। उसके बाद अशनीर और उनकी पत्नी पर पैसों के हेरफेर का आरोप लगा था। नोटिस करके भारत पे से सरकार ने अशनीर ग्रोवर मामले में ज्यादा जानकारी मांगी है। सरकार के द्वारा साल 2022 में इस मामले की समीक्षा शुरू की गई थी और उसके बाद पूछताछ को आगे बढ़ते हुए अतिरिक्त जानकारी मांगी गई थी। कंपनी ने कहा है कि हम जांच एजेंटीयों की हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे।

जानिए क्या है पूरा मामला

आपको बता दे भारत पे (Bharatpe Notice) को अशनीर ग्रोवर के द्वारा 4 साल पहले शुरू किया गया था। उन्होंने कोटक ग्रुप के एक एंप्लॉय को धमकी दिया था और कहा था कि उसने नायिका का आईपीओ उन्हें क्यों नहीं अलॉट कराया। जब विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया तो ग्रोवर ने प्रबंध निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद कंपनी ने वित्तीय हेराफेरी को लेकर उन पर आरोप लगाया।

ऑडिट के बाद कंपनी ने अशनीर के खिलाफ सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया था। इसमें कहा गया था कि फर्जी बिल और गलत तरीके से कंपनी के फंड का उन्होंने दुरुपयोग किया है इसके साथ यह भी दावा किया गया है कि उन्होंने भारत पे को बनाने में कोई भी मदद नहीं की है। अब लगातार उनके खिलाफ सरकार एक्शन ले रही है और जांच की प्रक्रिया शुरू है।

New WAP

Also Read : यहां मिल रहा है सबसे सस्ता लोन, लगेगा एक फीसदी ब्याज, नहीं रखना होगा कुछ भी गिरवी प्रक्रिया भी है आसान

आपको बता दे कि आजकल पेटीएम फोन पे के साथ ही कई अन्य फिनटेक कंपनियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सरकार लगातार हर कंपनी पर एक्शन ले रही है।


Share on