40.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023
spot_img

मैंगो पानीपुरी के बाद बाजार में छाया Paan Burger, लोग बोले- बस यही खाना बचा था

Paan Burger Video: सोशल मीडिया पर आए दिन खाने पीने से जुड़े कई वीडियो चर्चा का विषय बना रहता है। बता दें कि लोग आज के समय में खाने-पीने के इतने ज्यादा शौकीन है कि आपको हर गली मोहल्ले में अलग-अलग स्ट्रीट फूड के ठेले देखने को मिल जाएंगे। आज बाजार में लोगों की उम्मीद से ज्यादा खाने पीने के सामान मौजूद है।

New WAP

ऐसे में लोग समय-समय पर उनके साथ भी एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आते हैं। हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था, जिसमें देखा गया था। एक व्यक्ति मैंगो पानीपुरी बेचता हुआ नजर आया था यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी लोगों का दिमाग ऐसा ठनका था कि यूजर्स ने खूब प्रतिक्रिया दी थी।

अब हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति पान को बर्गर में रखकर लोगों को खिला रहा है। आपने अब तक पान के कई फ्लेवर रखे होंगे लेकिन पहली बार आपने बर्गर वाला पान देखा होगा वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से व्यक्ति काजू किशमिश पिस्ता सब कुछ मिलाता आता है।

इसके बाद में इसे बर्गर के बीच में रख देता है, जिसे लोग काफी चाव से खाते हुए नजर आते हैं यह वीडियो वायरल होने के बाद से ही पान बर्गर काफी चर्चा में है। पान बर्गर लोगों ने पहली बार इस तरह का नजारा देखा है। आए दिन सोशल मीडिया पर खाने से संबंधित वीडियो सामने आते रहते हैं। लेकिन यह वीडियो लोगों को काफी हैरान कर रहा है।

New WAP

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles