Petrol-Diesel Price Drop : 2022 के बाद पहली बार चुनाव से पहले पेट्रोल डीजल के रेट में होगी भारी कमी, सामने आये घटे हुए मूल्य

Follow Us
Share on

Petrol-Diesel Price Drop : पेट्रोल और डीजल के दाम में जल्द ही बड़ी गिरावट होने वाली है। रिपोर्ट्स की माने तो कच्चे तेल में कमी आने की वजह से भारतीय तेल कंपनियां काफी मुनाफा कमा रही है और ऐसे में ईंधन की कीमतों में काफी कटौती हो सकती है।

New WAP

रिपोर्ट्स के माने तो ICRA लिमिटेड समूह प्रमुख गिरीश कुमार कदम ने जानकारी दिया कि ICRA का अनुमान है कि इंटरनेशनल उत्पाद की तुलना में OMC कोलैब पेट्रोल पर ₹11 प्रति लीटर और डीजल पर ₹6 प्रति लीटर ज्यादा था। उन्होंने कहा कि यह मुनाफा सितंबर 2023 में भारी गिरावट के बाद कुछ महीनो में पेट्रोल के व्यापार में मार्जिन में सुधार हुआ है। अक्टूबर के बाद डीजल के लिए मार्जिन में सुधार दिखा है।

जानिए कितने रुपए तक कम हो सकती है पेट्रोल डीजल का रेट

ICRA को लगता है कि इन बड़े हुए मार्जिन से खुदरा ईंधन की कीमत कम हो जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार अगर कच्चे तेल के दाम स्थिर रहते हैं तो जल्दी पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price Drop) के दाम में कटौती होगी। यह कटौती 6 से 11 रुपए प्रति लीटर तक हो सकती है। आपको बता दे कि ईंधन की कीमत में 2022 से नहीं बदली है।

कच्चे तेल हो सकते हैं 80 डॉलर प्रति बैरल

आपको बता दे की बेंचमार्क कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रही है। क्योंकि लीबिया और नार्वे में बढ़ते उत्पादन के साथ कमजोर मांग ने पश्चिम एशिया में व्यापक संघर्ष चढ़ने की आशंकाओं को आंशिक रूप से कम किया है।

New WAP

Also Read : आधार कार्ड को लेकर सामने आई बड़ी खबर, नामांकन से लेकर अपडेट करने तक के नियम में हुआ बदलाव

IOCL के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपए और 1 लीटर डीजल का कीमत 89.62 रुपए है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 114.31 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94.7 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 114.3 और डीजल 92.76 प्रति लीटर है।


Share on