Damoh Rickshaw Driver : हर इंसान अपने लिए जीवनसाथी की तलाश करता है। अच्छे बुरे वक्त में इंसान को जीवनसाथी की जरूरत होती है। लेकिन दमोह से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां का एक रिक्शावाला अनोखी अंदाज में अपने लिए दुल्हन की तलाश कर रहा है। रिक्शा वाले ने अपने ई रिक्शा पर एक बड़ी सी होर्डिंग लगाए हैं और अनोखे तरीके से अपने लिए दुल्हनिया खोज रहा है। यह रिक्शावाला जहां भी जाता है वहां भी इकट्ठा हो जाता है।
जाति धर्म का नहीं है बंधन
युवक ने ई रिक्शा (Damoh Rickshaw Driver) के ऊपर दुल्हन की तलाश का एक बड़ा सा होर्डिंग लगाए हैं। इसमें उन्होंने अपना वैवाहिक परिचय दिया है। कोडिंग में उसने अपनी पूरी डिटेल जैसे शिक्षा हाइट ब्लड ग्रुप आदि लिखिए। ई रिक्शा वाला जहां जाता है लोग उसके वैवाहिक डिटेल्स जानने में लगते हैं।
इसलिए उठाया है बड़ा कदम
दुल्हन की तलाश में जुटे दीपेंद्र राठौर ने कहा कि उसकी उम्र 30 साल हो गई है और कोई रिश्ता नहीं आ रहा है इसलिए वह चाहता है कि उसकी शादी हो जाए। उसने अपने फ्लेक्स में एक विशेष बात लिखी है जिसमें उसने बताया है की जाति और धर्म का कोई बंधन नहीं है। वह किसी भी धर्म और जाति की युवती से शादी कर सकता है। फिलहाल यह दमोह में चर्चा का विषय बन गया है।
Also Read : उत्तर प्रदेश पुलिस के एडमिट कार्ड पर दिखा सनी लियोन का फोटो, एक्ट्रेस का नाम देख लोग हुए हैरान
उपेंद्र राठौर ने कहा कि फ्लेक्स लगा करी होती खोजने की पहले उसके माता-पिता की सहमति पर उसने किया है। दीपेंद्र ने कहा कि उसके माता-पिता पूजा पाठ में व्यस्त रहते हैं और उसके लिए लड़की खोजने का टाइम नहीं है इसलिए उसने कहा कि मुझे ऐसा करना पड़ा, वह ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।