Sania Mirza Broken Heart : पिछले काफी समय से टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक के चर्चे जोरो शोरो से हो रहे थे। इसी बीच शोएब मलिक ने आज अपने तीसरे निकाह की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। शोएब मलिक ने पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री सना जावेद से शादी किया है।
भले ही इस खबर से दुनिया के लोग हैरान है लेकिन सानिया मिर्जा को इसकी खबर पहले ही लग गई थी। सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था और इस दौरान उन्होंने अपना दर्द (Sania Mirza Broken Heart) बयां किया था। सानिया मिर्जा के इस पोस्ट से शोएब मलिक और सानिया के तलाक की खबरों को और जोर मिल गया। हालांकि दोनों ने ऑफीशियली अपने तलाक की बात अभी तक नहीं कही है।
Sania Mirza ने लिखी थी यह बात
सानिया मिर्जा ने लिखा था कि “शादी कठिन है तलाक कठिन है लेकिन आप अपना कठिन चुने। कर्ज में डूबना कठिन है आर्थिक रूप से अनुशासित रहना कठिन है लेकिन आप अपना कठिन चुने। संचार कठिन है संवाद ना करना कठिन है लेकिन आप अपना कठिन चुने। जिंदगी कभी आसान नहीं होगी यह हमेशा कठिन ही रहेगी लेकिन हम अपनी मेहनत चुन सकते हैं।
सानिया ने यह पोस्ट 8 जनवरी को शेयर किया था। उन्होंने अन्य पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा था “जब कोई चीज आपके दिल की शांति को परेशान करती है तो उसे जाने दे। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम से शोएब मलिक के साथ अपनी अधिकांश तस्वीरों को हटा दिया है।
Also Read : डीपफेक वीडियो के शिकार हुए सचिन तेंदुलकर और सारा, घटिया वीडियो वायरल होने से हुए परेशान
नवंबर 2022 से ही दोनों के अलग होने की खबरें मीडिया में आ रही थी हालांकि अब बातचीत तक बंद होने की खबर आ रही है। 2023 में दोनों के तलाक की अफवाह है उड़ने लगी थी। 2010 में दोनों ने शादी किया था और अब शोएब मलिक ने तीसरी शादी कर ली।