Hrithik Roshan Birthday : रितिक रोशन सिनेमा जगत के जाने-माने स्टार है और उन्होंने अपने मेहनत के दम पर काफी बड़ा मुकाम हासिल किया है। रितिक रोशन को विरासत में ही सिनेमा मिला और उन्होंने अपने माता-पिता के नाम को काफी आगे बढ़ाया।
रितिक रोशन एक बहुत बड़ा नाम है और वह अपने लुक्स और टैलेंट से लोगों का दिल जीत लेते हैं। रितिक रोशन की एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अपने लुक के वजह से लोगों का दिल जीत लेते हैं साथ ही उनके बिहेवियर को भी लोग बेहद पसंद करते हैं।
रितिक रोशन बॉलीवुड के सबसे हैंडसम एक्टर माने जाते हैं और आज 10 जनवरी 2024 को वह अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आईए जानते हैं रितिक रोशन के बारे में खास बात….
रोशन नहीं है रितिक का सरनेम
हर कोई रितिक रोशन को रोशन टाइटल से जानता है लेकिन अभिनेता का सरनेम रोशन नहीं है। जी हां सही सुना आपने उनका असली सरनेम नागरथ है। रितिक रोशन का पूरा नाम रितिक राकेश नागरथ है। रोशन सरनेम दादी का था बाद में राकेश रोशन ने इसे अपने नाम के साथ लगा लिया।
रितिक रोशन को प्यार से लोग डुग्गू बुलाते हैं। ऋतिक के पिता का नाम गुड्डू है और अभिनेता की दादी चाहती थी कि पोते का नाम भी बेटे से मिलता जुलता हो इसलिए उन्होंने अपने पोते का नाम डुग्गू रख दिया।
आपको बता दे कि रितिक रोशन की पहली फिल्म कहो ना प्यार नहीं थी बल्कि आशा थी। इसमें उन्हें ₹100 की सैलरी मिली थी। रितिक रोशन को बचपन में एक ऐसी समस्या थी जिसके बाद डॉक्टर ने कहा था वह कभी डांस नहीं कर सकते लेकिन रितिक ने डॉक्टर की बात को गलत साबित किया।
यह भी पढ़ें : आलिया रणबीर को मिला राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, क्या कार्यक्रम में शामिल होगा कपल
कहो ना प्यार है फिल्म के बाद रितिक रोशन को 30000 शादी के प्रपोजल मिले थे। 2000 में यह फिल्म आई थी जिसके बाद लोगों को यह बेहद पसंद आए थे। फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ ने कुल 102 अवॉर्ड्स जीते थे और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था, फिल्म ने ‘लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में भी अपना नाम दर्ज कराया था। रितिक रोशन ने सबा आजाद से शादी तो नहीं की है लेकिन सूत्रों के हिसाब से जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।