33.1 C
New Delhi
Tuesday, June 6, 2023
spot_img

अफेयर से चर्चा में रही माधुरी ने आखिर क्यों अचानक डॉ नेने से कर ली थी शादी, बताई बड़ी वजह

90 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्री धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी फिल्मों की वजह से हमेशा चर्चा में रही है। फिल्मों के अलावा माधुरी दीक्षित के कई अभिनेताओं के साथ अफेयर की भी चर्चाएं रही थी। अपने अफेयर की चर्चाओं के बीच अचानक से माधुरी दीक्षित ने डॉ नेने के साथ शादी करके सभी को चौंका दिया था। माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर नेने से जब शादी की उस समय बॉलीवुड में उनका कैरियर अपनी अधिकतम ऊंचाई पर था। लेकिन अपनी शादी के बाद माधुरी दीक्षित फिल्मों से दूर हो गए और अमेरिका चली गई।

New WAP


90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी थी। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उन्हें सुपरहिट बनाया था। माधुरी दीक्षित खुद संजय दत्त को एक बेहतरीन साथी कलाकार बता चुकी है। माधुरी दीक्षित और संजय दत्त के बीच आकर्षण फिल्म साजन के समय हुआ था और दोनों के प्यार की चर्चाएं जोरों पर थी। लेकिन साल 1993 में मुंबई घटना में संजय दत्त का नाम आने के बाद माधुरी ने उनसे दूरियां बना ली। माधुरी दीक्षित के इस तरह रिश्ता तोड़ लेने से उनकी बहन प्रिया दत्त ने उनको लेकर कई टिप्पणियां की थी। प्रिया दत्त ने संजय और रिया के बीच तलाक का जिम्मेदार भी माधुरी दीक्षित को ही ठहराया था।


क्रिकेट और बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है और कई क्रिकेटर बॉलीवुड एक्टर्स से शादी करके खुशहाल जिंदगी बिता रहे है। संजय दत्त के बाद माधुरी दीक्षित और 90 के दशक के महान क्रिकेटर अजय जडेजा के बीच नज़दीकियां बड़ी थी। माधुरी दीक्षित और अजय जडेजा की मुलाकात के समय दोनों का कैरियर ऊंचाइयों पर था। अपने कैरियर के शीर्ष पर होने के कारण दोनों एक फोटोशूट के दौरान मिले थे और यहीं से दोनों के बीच नजदीकीयां आई थी। बॉलीवुड विशेषज्ञों के अनुसार अजय जडेजा और माधुरी दीक्षित अपनी शादी को लेकर भी तैयार थे लेकिन अचानक से साल 1999 में अजय जडेजा मैच फिक्सिंग में उलझ गए। एक बार फिर माधुरी दीक्षित संजय दत्त के बाद अजय जडेजा से भी रिश्ता तोड़ना पड़ा।


माधुरी दीक्षित के भाई अजीत दीक्षित अमेरिका में रहते हैं जिन से मिलने माधुरी साल 1999 में अमेरिका गई थी। अजीत दीक्षित के दोस्त डॉक्टर श्रीराम नेने और माधुरी की मुलाकात इसी दौरान हुई थी। अजीत दीक्षित ने बताया कि माधुरी और डॉ नेने 3 महीने तक एक दूसरे को मिले और फिर शादी करने का फैसला लिया। माधुरी दीक्षित के इस फैसले से बॉलीवुड और माधुरी के फैंस अचंभित हो गए थे।

New WAP


माधुरी दीक्षित डॉक्टर नेने से शादी करने के बाद जब भारत लौटी तो सबसे पहले उन्होंने अपने सारे अधूरे प्रोजेक्ट पूरे किए। माधुरी दीक्षित ने अपने प्रोजेक्ट पूरे किए उसके बाद बॉलीवुड से दूरी बनाते हुए अमेरिका में बस गई। शादी करने के 12 साल बाद माधुरी दीक्षित फिर से मुंबई लौट कर आयी और फिल्मी दुनिया से जुड़ गई है। माधुरी दीक्षित और डॉ नेने के दो बच्चे हैं जिनका नाम रियान और एरिन है। माधुरी दीक्षित अक्सर अपने परिवार की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है जिसे उसके फैंस खूब पसंद करते हैं। बॉलीवुड में माधुरी दीक्षित को एक अदाकारा ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की डांसिंग डिवा के नाम से भी जाना जाता है।

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles