जब फिल्म पीके में काम करने के बाद भी नहीं ली सुशांत सिंह ने फीस, निर्देशक हिरानी ने बताया कारण

Follow Us
Share on

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है। उनके निधन मामले को 11 महीने हो चुकें हैं। लेकिन फैंस उन्हें आज भी याद करते रहते हैं। हमने कई बार देखा है कि उनके फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अपनी रियल लाइफ में कितने अच्छे होंगे।

New WAP

sushant in pk

आज भी उनके जीवन से जुड़े कई किस्से आए दिन वायरल होते रहते हैं। आज ऐसे ही किस्से के बारे में आपको बताते हैं जिससे आप भी आज तक अंजान रहे होंगे। दरअसल,साल 2014 में आई फिल्म पीके ने कई रिकॉर्ड कायम किए। लोगों को यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद आई। इसमें मुख्य भूमिका में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान थे और उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थी। लेकिन इस फिल्म में एक छोटा सा किरदार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का भी था।

बता दें कि फिल्म में सुशांत एक पाकिस्तानी लड़के का किरदार निभाते हैं। जो केवल 15 मिनिट का था। लेकिन उनके इस किरदार की लोगों ने खूब सराहना की थी। वहीं बड़ी बात यह है कि अभिनेता ने अपने इस 15 मिनिट के रोल के लिए फीस नहीं ली, उनके इस तरह फीस नहीं लेने से लोगों के मन मे उनके लिए और प्यार बढ़ गया था। इस काम के लिए सब ने उनकी जमकर तारीफ की।

New WAP

pk movie anushka sushant

इस फिल्म को राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनाई गई थी। वहीं जब सुशांत ने फीस लेने से इनकार कर दिया तो राजकुमार हिरानी ने इसके बदले उन्हें उपहार के रूप में पुस्तक दी। क्योंकि अभिनेता को पढ़ने का काफी ज्यादा शोक था। उन्होंने फिल्मों में आने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, वे शुरु से ही पढ़ाई में अब्बल थे।


Share on