जब हनीमून पर ही पति संजय ने लगा दी थी बोली, तलाक के 5 साल बाद करिश्मा कपूर का खुलासा

Follow Us
Share on

फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए एक जमाने में अपनी खूबसूरती और अपनी अदाओं से लोगों का दिल धड़काने वाली करिश्मा कपूर की लाइफ काफी ज्यादा उलझी हुई रही है। उन्होंने जिस समय फिल्म इंडस्ट्री में अपने कदम रखे थे। उसको लेकर भी उन्हें काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा था। उनके इस कदम से उनके परिवार वाले उनसे बेहद नाराज हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने जब अपने करियर के अच्छे समय पर शादी की तो यह फैसला भी उनका सही साबित नहीं हुआ।

New WAP

karisma kapoor sanjay kapur

करिश्मा कपूर और अभिनेत्रियों में गिनी जाती जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम समय में ही अपना अदाकारी का जलवा बिखेरना चालू कर दिया था इतना ही नहीं उन्होंने हिंदी सिनेमा में रहते हुए बड़े कलाकारों के साथ में स्क्रीन शहर की और इस दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में भी काम किया। लेकिन अब मैं पिछले काफी समय से बॉलीवुड इंडस्ट्रीज से दूर है लेकिन आज हम आपको उनकी शादीशुदा जीवन के बारे में कुछ ऐसी जानकारी बताने वाले हैं। जिससे आप अब तक अनजान रहे होंगे।

karisma kapoor Husband Sanjay

New WAP

करिश्मा ने बॉलीवुड में रहते हुए खूब नाम कमाया है। इतना ही नहीं उनकी अदाकारी को खूब पसंद भी किया गया। करिश्मा ने यू तो कई कलाकारों के साथ काम किया। लेकिन उनकी जोड़ी अभिनेता गोविंदा के साथ कुछ ज्यादा ही अच्छी बैठती थी लोगों को गोविंदा और करिश्मा जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। लेकिन करिश्मा ने अपने करियर के पीक पर साल 2003 में बिजनैसमैन संजय कपूर से शादी करली। लेकिन उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ।

karisma kapoor Husband Sanjay 1

संजय कपूर से शादी करने के बाद करिश्मा ने इस शादी को लेकर अपने इंटरव्यू के दौरान कई बड़े खुलासे किए थे। जिसे सुन सभी हैरान हो गए। बता दें कि दोनों ने 13 साल बाद 2016 में तलाक ले लिया था। इसके बाद उन्होंने इस शादी के बारे में बताते हुए उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा कि संजय ने सिर्फ उनसे शादी उनकी कामयाबी को देखकर की है। क्योंकि मैने बॉलीवुड में अपना अच्छा नाम कमा लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने आगे बताया की संजय ने हनीमून के समय दोस्तों से मेरी बोली भी लगवा दी थी।

Karisma Kapoor Sanjay Marriage

मैं संजय के इस तरह के व्यवहार को समझ नहीं पा रही थी कि वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। करिश्मा का कहना था कि मुझसे शादी करने के बाद भी वे अपनी पहली पत्नी के बहुत करीब थे। दोनों के बीच में मुलाकाते भी हुआ करती थी। संजय मुझे नीचा दिखाने और जलील करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते थे। इतना ही नहीं उन्होंने कई बार मुझे अपशब्द भी बोले हैं। लेकिन में उनको कुछ बोल नहीं पाती थी। संजय के व्यवहार मेरे साथ बिलकुल भी सही नहीं थे।

Karisma Kapoor Sanjay Divorce

संजय ने मुझसे शादी करके जैसे कोई बड़ी ट्रॉफी जीत ली हो ऐसा उन्होंने मुझे कई बार एहसास दिलाया था। उनको मेरी कोई चिंता नहीं थी। वे बस अपने दोस्तों में खुद को बड़ा बताना चाहते थे। मेरे साथ जो हुआ उससे ज्यादा उन्होंने मेरी मां के साथ भी बहुत बुरा व्यवहार किया। बता दें कि करिश्मा से तलाक लेने के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी करली थी।


Share on