जब साइकिल पर अपनी नई नवेली दुल्हनिया को लेकर पहुंचे थे DSP साहब

Follow Us
Share on

DSP Santosh Patel: डीएसपी संतोष पटेल इन दिनों अपनी वायरल वीडियो को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं, पहले जहां संतोष पटेल खेत में वर्दी पहनकर अपनी मां से गुफ्तगू करते हुए नजर आए उनके अंदाज़ के लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके बाद सड़क पर चल रही बुजुर्ग महिलाओं को अपनी सरकारी गाड़ी में लिफ्ट देकर डीएसपी संतोष पटेल ने काफी सुर्खियां बटोरी।

New WAP

DSP Santosh Patel

गौरतलब है कि आए दिन उनसे जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल होती हुई नजर आती है। संतोष पटेल खुद सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं, लोग उनके व्यक्तित्व को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। संतोष पटेल से जुड़ा एक और किस्सा और उससे जुड़ी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जिसमें देखा जा सकता है कि वह अपनी नई नवेली दुल्हनियां को साइकिल पर बैठाकर घर लेकर आए थे। DSP संतोष पटेल की शादी 29 नवंबर 2021 में हुई थी। अपनी शादी के बारे में बताते हुए संतोष पटेल कहते हैं कि बुंदेली परंपराओं के साथ उनकी शादी हुई थी और उनके घर नए मेहमान का आगमन हुआ, पूरे परिवार में काफी खुशियों का माहौल था।

New WAP

DSP Santosh Patel 1

साइकिल वाले किस्से के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी संतोष पटेल ने बताया कि माता पूजन के लिए जंगल में जाना था, जहां पर आम साधन नहीं जा सकते थे। ऐसे में उनको साइकिल की याद आई और वह अपनी नई नवेली दुल्हनिया को साइकिल पर बैठाकर वहां तक ले गए थे। यह नजारा काफी ज्यादा खूबसूरत था। जिसकी यादों को आज भी उन्होंने संजोए हुए हैं उनकी पत्नी का नाम रोशनी है।


Share on