जब सोनम कपूर की वजह से स्कूल में हो गई थी अर्जुन कपूर की जमकर पिटाई, मजेदार है किस्सा!

Follow Us
Share on

आपने अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा खान के प्यार के किस्से तो खूब सुने होंगे। लेकिन आज हम अर्जुन कपूर से जुड़ा एक ऐसा किस्सा आपको बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में आपने आज तक नहीं जाना होगा। तो चलो आज हम आपको अर्जुन कपूर और सोनम कपूर से जुड़ा या रोचक किस्सा सुनाते हैं जिसे सुन आपकी हंसी भी नहीं रुक पाएगी।

New WAP

Sonam Kapoor Arjun Kapoor

दरअसल, अपने पुराने दिनों के बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर ने बताया था कि वे अपनी चचेरी बहन सोनम कपूर के साथ एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। इतना ही नहीं वे स्कूल के समय में काफी ज्यादा शरारती थे। लेकिन सोनम कुछ ज्यादा ही लड़ाकू थी। वे उनके साथ गलत व्यवहार करने वाले लोगों को कुछ कहे बिना नहीं छोड़ती थी। ऐसी ही एक बार सोनम बास्केटबॉल मैच के दौरान एक लड़के को गाली दे दी थी। वहीं इस बात पर काफी विवाद भी पैदा हो गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes (@etimes)


विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि बात हाथापाई तक पहुंच गई लेकिन अर्जुन कपूर भी क्या करें सोनम कपूर के भाई जो ठहरे उन्होंने ने अपनी बहन के बचाव में आते हुए सामने वाले लड़के से पंगा मोल ले लिया। लेकिन उन्हें भी क्या पता था कि वह अर्जुन कपूर की ही धुनाई कर देगा। अर्जुन कपूर खुद बताते हैं कि वह एक बास्केटबॉल खिलाड़ी था। और उसने जमकर मेरे मुंह पर मुक्का मारा जिससे मेरी आंख काली हो गई हालांकि उस लड़के को बाद में सस्पेंड कर दिया गया था।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)


वहीं हाल ही में अर्जुन कपूर अपने नए मकान को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं बता दें कि उन्होंने अभी हाल ही में मलाइका अरोड़ा के घर के सामने 23 करोड रुपए में एक अपार्टमेंट खरीदा है कुछ अच्छे खबर लोगों तक पहुंची है उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इसके काफी ज्यादा चर्चे चल रहे हैं लोगों का कहना है कि मलाइका अरोड़ा का दीदार करने के लिए अर्जुन कपूर ने 23 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं।

Arjun Kapoor Malaika Arora

इतना ही नहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की प्रेम कहानी काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। अर्जुन ने अपना नया आशियाना मुंबई के बांद्रा में सी-फेसिंग विला खरीदा है। जोकि अभिनेत्री के घर के वहीं है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो यह घर 4बीएचके में बना हुआ है। जो अंदर से काफी ज्यादा आलीशान बना हुआ है। जिसकी कीमत 20 से 23 करोड़ रुपए के बीच है। उनका नया विला 26वीं मंजिल पर बना हुआ है।


Share on