Big Boss फेम अर्शी खान की शादी का अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे से क्या है संबंध? किस बात का है डर

Follow Us
Share on

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे से हर तरफ उथल पुथल मची हुई है। जबसे तालिबान ने वहां पर कब्जा किया है तबसे अफगानिस्तान में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ना जाने कितने ही लोगो ने देश छोड़ दिया है और तो और कितने ही लोगो ने ये करने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी है। अफगानिस्तान में हुए इस बदलाव के बाद टीवी एक्ट्रेस अर्शी खान की शादी भी खतरे में पड़ गई है। जी हां हम उन्हीं अर्शी खान की बात कर रहे है जिन्हे आपने बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट के तौर पर देखा था।

New WAP

arshi khan

दरअसल टीवी एक्ट्रेस अर्शी खान को ये डर सता रहा है की तालिबानियों के कब्जे के बाद कहीं उनकी शादी जो अफगानिस्तान के एक क्रिकेटर के साथ तय हुई थी वो टूट ना जाए। आपको बता दे कि अर्शी खान की सगाई इस साल अक्टूबर में एक अफगानी क्रिकेटर के साथ होने वाली है। लेकिन जबसे अफगानिस्तान के हालात इस कदर खराब हुए है तो उन्हें अपना रिश्ता भी टूटता नजर आ रहा है।

जब उनसे इस बारे में पूछा गया कि वो अफगानी क्रिकेटर कौन है जिससे अर्शी खान की सगाई होने वाली है तो उन्होंने इस बात का तो कोई जवाब नही दिया पर इतना जरूर बताया कि ये लड़का उनके पिता ने उनके लिए पसंद किया हैं।अर्शी ने आगे बताया कि जिस लड़के से उनकी अक्टूबर में सगाई होने वाली वो दरअसल उनके पिता के दोस्त का बेटा है।इसलिए उनके पिता ने ही मिलकर इन दोनो का रिश्ता तय किया है। अर्शी ने कहा कि वो दोनो आपस में बाते भी कर रहे थे और एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी बन चुके है।लेकिन अब उन्हें लगता है की अफगानिस्तान के हालातो के मद्देनजर इनका रिश्ता अब ज्यादा समय टिक नही पाएगा।

New WAP

arshi khan 1

अर्शी खान ने बताया कि वो भले ही भारत में रहती हो लेकिन उनका परिवार और उनकी जड़े अफगानिस्तान में ही जुड़ी हुई है। एक टीवी पर दिए इंटरव्यू में अर्शी ने बताया था कि उनके दादा अफगानिस्तान से भारत आए थे। वे भोपाल में जेलर के रूप में पदस्थ थे। अर्शी ने बताया कि वो अफगानी पठान है और उनका परिवार यूसुफजई एथनिक समुदाय में आता है। उन्होंने कहा कि वो भले ही भारत की नागरिक है लेकिन उनका इतिहास अफगानिस्तान से जुड़ा हुआ है।

बात करे अर्शी खान के करियर की तो उन्होंने इश्क में मरजावां, विष और सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल जैसे शोज में काम।किया है। अर्शी खान बिग बॉस सीजन 11 के बाद बिग बॉस सीजन 14 में भी दिखाई दी थी। बिग बॉस जैसे शो में अर्शी 2 बार सामने आ चुकी है। बिग बॉस में आने के बाद अर्शी ने बहुत सुर्खियां बटोरी थी और तो और सलमान खान तक ने उनकी साफ उर्दू और जुबान की तारीफ भी की थी।


Share on