कवि कुमार आजाद एक भारतीय अभिनेता थे जिन्हें शायद कम ही लोग इस नाम से जानते होंगे।

कवि कुमार आजाद भारतीय टेलीविजन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पहचान बना पाए।

इस शो में उन्होंने डॉक्टर हंसराज बलदेव राज हाथी का किरदार निभाया था जिन्हें सब डॉक्टर हाथी के नाम से पहचानते आए हैं।

डॉक्टर हाथी ने 9 जुलाई 2018 को दिल का दौरा पड़ने के बाद अंतिम सांस ली थी।

डॉक्टर हाथी का जन्म सासाराम बिहार में हुआ था जिनका बचपन में नाम हरपाल सिंह था

बाद में उन्होंने अपना नाम बदलकर कवि कुमार आजाद कर लिया

डॉ हाथी को अभिनय और लेखन का बहुत शौक था इसी के चलते पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुंबई चले आए

शुरुआत में उन्होंने कई लघु फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे फिल्मों में सहायक भूमिका है निभाने लगे।