29 C
Mumbai
Saturday, April 1, 2023
spot_img

छोटी उम्र में उठा पिता का साया, PCO में किया काम, आज है कॉमेडी किंग, कपिल शर्मा की पूरी कहानी!

आपने हमेशा ही सुना होगा किस्मत को कोसने से कुछ नहीं होता। इंसान मेहनत और लगन है तो वह बड़ी से बड़ी चुनौती से लड़ जाता है। आज हमारे बीच ऐसे कई लोग मौजूद है। जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर यह साबित कर दिखाया है कि यदि आपका दिल में कुछ कर दिखाने का जुनून है तो बस उसके पीछे लग जाओ एक न एक दिन मंजिल मिलना तय है।

New WAP

kapil show on air

आज हम जिस शख्स की बात करने जा रहे हैं। वे भी कभी आम जिंदगी जिया करते थे। घर चलाने के लिए कई छोटे मोटे काम किया करते थे। लेकिन शुरू से ही दिल में कुछ बड़ा करने का सपना था। जिसे साकार करने के लिए वे सभी परेशानियों को पर कर गए। और आज पूरी दुनिया उन्हें उनकी काबिलियत के दम पर पहचानती है।

सभी वर्ग के लोग करते हैं कपिल शर्मा को पसंद

kapil sharma 1

दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा की जो लोगों के बीच आज बहुत ज्यादा पॉपुलर है। उनके शो द कपिल शर्मा के लोग इतने ज्यादा दीवाने हैं कि शो के प्रसारण से पहले ही घरों में उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। सभी वर्ग के लोग उनके शो को देखना बेहद ज्यादा पसंद करते हैं। आज उनके पास किसी बात की कमी नहीं है। दौलत सोहरत सभी से वे परिपूर्ण है।

New WAP

कई परेशानियों का किया सामना

kapil sharma 2

लेकिन क्या आप जानते हैं इस मुकाम को हासिल करने के लिए कपिल शर्मा को किन परेशानियों का सामना करना पड़ा था। आज कपिल शर्मा अपने एक शो से ही लाखों रुपए कमा लेते हैं। लेकिन उनकी लाइफ में भी एक समय ऐसा था। जब उन्हें फ़ोन बूथ पर काम करना पड़ता था। जब कपिल के खेलने के दिन थे। उस समय उनके ऊपर परिवार का बोझ आ गया था। और अपनी छोटी सी उम्र में ही काम करना चालू कर दिया था। बता दें कि छोटी उम्र में ही कपिल के सिर से पिता का साया हट गया था।

साल 2004 में पिता का हो गया था निधन

Kapil Sharma father jeetendra kumar

कपिल के जीवन में साल 2004 बुरी खबर लेकर आया इस दौरान उनके पिता का निधन हो गया। वे कैंसर जैसे बीमारी से ग्रस्त थे। कलाकार के पिता ने पंजाब पुलिस में संब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर रहते हुए अपनी सेवा दी,पिता के इस तरह चले जाने के बाद घर की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई। और पिता की जगह उन्हें पुलिस की नौकरी का मौका मिला। लेकिन उन्हें इससे अलग कुछ और ही करना था।

PCO में भी किया काम

kapil sharma pco work

वहीं कपिल ने पुलिस की नौकरी का ऑफर ठुकरा दिया। और अपनी मंजिल की तलाश करने लगे लेकिन घर की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर थी। इसके लिए उन्होंने PCO को ही अपना कमाई का जरिया बना लिया। लेकिन कपिल इस काम से संतुष्ट नहीं थे। उन्हें अपना सपना पूरा करना था। वे शुरु से ही गाना गा लिया करते थे। और ठीक कॉमेडी भी करते थे। लेकिन उनको मौका नहीं मिल पा रहा था। अपनी काबिलियत को सबके सामने पेश करने का, और वे बस एक मौके की तलाश में थे।

6 बार कॉमेडी सर्कस की ट्रॉफी अपने नाम की

kapil sharma trophy

वहीं कुछ सालों तक संघर्ष करने के बाद कपिल की किस्मत चमकी और इंडियन टेलीविजन ने 2008 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो लॉन्च किया। वहीं इस मंच ने कई युवा प्रतिभाशाली लोगों को अपनी कॉमेडी को सबके सामने पेश करने का मौका दिया। वहीं इस मंच ने बहुत से कलाकारों को अपनी पहचान दिलाई। इसमें एक नाम कपिल शर्मा का भी आता है। जिन्होंने अपनी कॉमेडी से सभी को दीवाना बना दिया था। जिसके दम पर उन्होंने 1 नहीं बल्कि 6 बार कॉमेडी सर्कस की ट्रॉफी अपने नाम की। ये उनका एक अटूट रिकॉर्ड बन गया जो कभी नहीं टूट पाया।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!