फिरोज खान की कार को टक्कर मारते ही बदल गई विलेन शक्ति कपूर की किस्मत, जाने मजेदार किस्सा

Follow Us
Share on

हिंदी सिनेमा में आज अपने नाम की छाप छोड़ने वाले बहुत से कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने स्क्रीन पर नेगेटिव रोल करते हुए लोगों के दिल में बड़ी पहचान बनाई है आज हम एक ऐसे ही कलाकार के बारे में बात करने जा रहे हैं जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में खूब काम किया और वे अपनी अदाकारी के लिए जाने जाते हैं लेकिन उन्होंने फिल्मों में रहते हुए ज्यादातर नेगेटिव किरदारों से लोगों के बीच में अपनी बड़ी पहचान बनाई।

New WAP

shakti kapoor

हिंदी सिनेमा के धांसू विलन कहलाने वाले शक्ति कपूर आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं बता दें कि उन्होंने स्क्रीन पर सभी तरह के रोल निभाए लेकिन वे ज्यादातर नेगेटिव किरदार में लोगों को पसंद आते हैं हालांकि उन्होंने राजा बाबू जैसी फिल्मों में एंटरटेनर का किरदार भी निभाया है। शक्ति कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं इतने ही नहीं आज उनकी बेटी श्रद्धा कपूर भी उनकी तरह काफी ज्यादा फेमस है बहुत कम ही लोग जानते हैं कि शक्ति कपूर का नाम सुनील सिकन्दरलाल कपूर भी है।

चलो आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी बातें आपको बताते हैं जिससे शायद आप आज तक अनजान रहे होंगे। अभिनेता शक्ति कपूर का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में साल 1958 में हुआ था। उनके पिता दर्जी का काम किया करते थे। बता दें कि वह एक मिडिल क्लास फैमिली में पैदा हुए हैं। अभिनेता के फिल्मी करियर की बात की जाए तो उन्होंने साल 1975 में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम रखें जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपने अब तक के करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

New WAP

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने योगदान के लिए शक्ति कपूर का हमेशा याद किया जाएगा। खबरों की मानें तो शक्ति कपूर को फिल्म रॉकी में विलेन का किरदार निभाने के लिए अपने नाम को बदलना पड़ा। क्योंकि सुनील कपूर उन्हें विलेन के किरदार में ज्यादा अच्छा नाम नहीं लग रहा था। इसीलिए उन्होंने अपना नाम शक्ति कपूर रख लिया और इसके बाद से ही लगातार वे शक्ति कपूर के नाम से जाने जाने लगे। इस फिल्म में उन्हें सुनील दत्त द्वारा विलेन का रोल ऑफर किया गया था।

वही एक बार शक्ति कपूर ने कपिल शर्मा शो में अपने जीवन से जुड़े कैसे किससे के बारे में सुनाया जिसने उनकी पूरी जिंदगी को बदल कर रख दिया उन्होंने बताया था कि एक बार मुंबई में उनकी कार बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार फिरोज खान की कार से जा टकराई। और जैसे ही वह अपनी कार से बाहर उतरे तो उन्होंने देखा कि जिस कार को और लेट अक्कर मारी है वह जाने माने कलाकार फिरोज खान की है वे उन्हें देखकर सॉफ्ट हो गए।

फिर शक्ति कपूर ने अपने बारे में फिरोज खान को बताया कि वह ‘फिल्म इंस्टिट्यूट ऑफ़ पुणे’ से एक्टिंग का डिप्लोमा भी ले चुके हैं। इस चक्कर में शक्ति कपूर की जिंदगी बदल दी। इस मौके को शक्ति कपूर गवाना नहीं चाहते थे तो उन्होंने फिरोज खान से फिल्मों में काम की सिफारिश भी कर दी। ऐसे में एक बार जब शक्ति कपूर अपने दोस्त के के शुक्ला से मिलने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वह फिरोज खान के अच्छे दोस्त हैं। इस तरह शक्ति कपूर को फिल्म ‘कुर्बानी’ में अपनी अदाकारी दिखाने का मौका मिला।


Share on