viral video: सुशांत के डॉग फज का वीडियो आया सामने, जिसने भी देखा उनकी आँखें भर आयी

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : वर्ष 2020 अपने साथ बहुत कुछ यादे ले गया। जिनमे किसी की अच्छी तो किसी की बुरी यादे हैं। लेकिन 14 जून 2020 की तारीख को कुछ ऐसा हुआ जिसे भुलाना सभी के लिए आसान नहीं हो रहा है। यह वह दिन है जब बॉलीवुड का एक प्रतिभाशाली अभिनेता इस दुनिया को अलविदा कह गया। और अपने पीछे बस मायूसी छोड़ गया। हम बात कर रहे हैं दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की जिन्होंने 34 वर्ष की उम्र में ही बॉलीवुड में कई उचाई को छू लिया था।

New WAP

लेकिन उनके इस तरह दुनिया से चले जाने के सदमे में आज भी पूरे देश नहीं बल्कि विदेशों में भी अभिनेता की मौत का मामला छाया रहा हुआ है। आज भी परिवार और सुशांत के फैंस बेहद याद करते हैं और अभिनेता की याद में कई आयोजन भी किए जाते हैं। लेकिन सब में एक सुशांत के बेहद करीब रहने वाला बेजुबान फज है। जो आज भी सुशांत का इंतजार करता नजर आता है। हाल ही में डॉग फज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

बता दें कि सुशांत सिंह के लिए उनका डॉग फज परिवार के सदस्य से कम नहीं था। वे समय निकालकर फज के साथ मस्ती किया करते थे। लेकिन अभिनेता के चले जाने के बाद फज के कई वीडियो सामने आए थे। जिसमें बेजुबान भी सुशांत के जाने के गम को महसूस कर रहा था। वहीं अब सुशांत की भांजी मल्लिका सिंह ने फज का नया वीडियो अपनी इंस्टास्टोरी पर शेयर किया है। जो देखकर सुशांत के फैंस इमोशनल हो रहे हैं।


Share on