DID Super Moms: दिहाड़ी मजदूर करने वाली वर्षा बुमराह ने जीता ‘DID सुपर मॉम्स सीजन 3’, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिली इतनी प्राइज मनी

Follow Us
Share on

DID Super Moms: डांसिंग रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स’ पिछले लंबे समय से ज़ी टीवी पर चलता रहा था। जिसे बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, भाग्यश्री और उर्मिला मातोंडकर ने जज किया था। इस शो के मंच पर कई हुनर वालों ने अपना हुनर का जलवा बिखेरा लेकिन हाल ही में 25 सितंबर को हुए ग्रैंड फिनाले में हरियाणा की बेटी वर्षा बुमराह ने अपनी डांसिंग परफॉर्मेंस से डीआईडी सुपर मॉम्स सीजन 3 का खिताब अपने नाम कर लिया।
varsha bumra DID Super Mom Winnerजिसके बाद से ही वह लगातार चर्चाओं में बनी हुई है सोशल मीडिया पर उन्हें काफी शुभकामनाएं दी जा रही है। वर्षा बुमराह अपनी शानदार डांसिंग परफॉर्मेंस से सभी जजों का दिल जीता। इतना ही नहीं उनका उनके चाहने वालों ने भी काफी ज्यादा समर्थन किया वर्षा ने डीआईडी सुपर मॉम्स 3 का खिताब अपने नाम करने के साथ ही एक चमचमाती ट्रॉफी और 7.5 की प्राइज मनी भी अपने नाम करली।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nitin Saroha (@varsha_bumra_saroha)

इस खिताब को जीतने के बाद वर्षा काफी ज्यादा खुश है उनकी तस्वीर हर तरफ छाई हुई है और उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी जा रही है अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए वर्षा ने कहा है कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह अपने जीवन में कभी इतना पैसा देख भी पाएंगे क्योंकि वहां काफी बुरे हालातों से उठकर यहां तक पहुंची है। लेकिन आज उनकी हिम्मत के दम पर उन्होंने इतने बड़े रियल्टी शो को अपने नाम किया और आज अपने पैरों पर खड़ी हो चुकी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ZEE TV (@zeetv)

वर्षा के जाने के बारे में बात की जाए तो वहां हरियाणा से आती है। लेकिन उनकी स्थिति काफी ज्यादा खराब थी उन्होंने ऐसे हालातों से निकलकर इस शो का खिताब अपने नाम किया है जिसका अंदाजा लगाना हर किसी के लिए आसान नहीं है वर्षा अपने जीवन यापन के लिए दिहाड़ी मजदूरी किया करती थी। जिसमें उन्हें 400 से ₹500 मिला करते थे इसी में उनका जीवन चलता है।

लेकिन उन्हें भी नहीं पता था कि किस्मत उन्हें इतना आगे तक ले जाने वाली हैं। वर्षा बुमराह ने डांस को कोरियोग्राफर वर्तिका झा के वीडियो को देख कर सीखा है। उन्होंने किसी से ट्रेनिंग नहीं ली है। क्योंकि उनके पास ना तो इतना समय होता था और ना ही इतने पैसे थे। लेकिन वह वीडियो देख कर ही डांस को सीखी और आज इतने बड़े मंच पर अपनी प्रस्तुति से उन्होंने खिताब अपने नाम किया। रेमो डिसूजा ने भी उनका सपोर्ट किया।

New WAP

जरूर पढ़ें :


Share on