फिल्म जोधा अकबर की तरह दुल्हन को सोने की ईंट से तोलते Video हुआ Viral, फटी रह गई मेहमानों की आंखें

Follow Us
Share on

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लोग दुल्हन को सोने की ईंट से तोलते हुए नजर आ रहे हैं, यह नजारा जिसने भी देखा वह हैरान रह गया है। गौरतलब है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आए दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन कुछ इस तरह के वीडियो लोगों के बीच में चर्चा का विषय बन जाते हैं।

New WAP

weighed the bride with gold 1

वीडियो सामने आने के बाद से लोगों को काफी ज्यादा हैरानी हो रही है। सब इस खुशनसीब बहू के बारे में जानने की कोशिश में लगे हुए हैं। तो चलो आपको बताते हैं कि यह अनोखी शादी कहां पर संपन्न हुई है। दरअसल, दुबई में एक पाकिस्तानी शादी संपन्न हुई जिसका यह वीडियो बताया जा रहा है कि इस शादी को ‘जोधा अकबर’  फिल्म की स्टोरी के हिसाब से किया गया है जिसमें दुल्हन को सोने से तोला जाता है कुछ ऐसा ही यहां पर भी देखने को मिला है।

फिल्म जोधा अकबर की तरह दुल्हन तो तौला सोने से

हालांकि दुल्हन को जिन सोने की ईंटों से तोला गया इनका क्या किया गया। इसको लेकर तो कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह से दुल्हन को तराजू में बिठा दिया जाता है और एक तरफ से दुल्हन के बराबर वजन की सोने की ईंट को रखा जाता है। इन ईंटो को तब तक रखा जाता है जब तक दुल्हन के बराबर वजन ना हो जाए।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dulha.net (@dulhadotnet)

गौरतलब है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लेकिन वीडियो के कैप्शन में इस बात की भी जानकारी साझा कर दी गई है कि दुल्हन को जिस होने से तोला गया है, वहां असली नहीं है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद अब सोशल मीडिया पर कमेंट की बाढ़ आ गई है, क्योंकि लोगों ने इससे पहले इस तरह का नजारा कभी नहीं देखा था। लोग कई तरह के कमेंट इस वीडियो को लेकर कर रहे हैं।


Share on