देश में यातायात व्यवस्था को शानदार और मजबूत बनाने के लिए लगातार देश के केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी लगे हुए हैं। जहां उन्होंने हाल ही में दिल्ली मुंबई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया था। जिसे 90 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाना है। जिससे दिल्ली मुंबई के बीच की दूरी को 25 की जगह 13 घंटे में तय कर लिया जाएगा।

वहीं अब खबर आ रही है कि देश का पहला इलेक्ट्रिक हाईवे भी जल्द बनने वाला है इसे दिल्ली और जयपुर के बीच में बनाया जाएगा। इस पर अभी विचार चल रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि इसके लिए विदेशी कंपनी से बात चल रही है और जैसे ही दोनों के बीच में इस प्रोजेक्ट को लेकर बातें पूरी हो जाएंगी उसके बाद इसे तैयार करने का काम चालू कर दिया जाएगा।

इस हाइवे को बनाने के बाद दोनों शहरों के बीच की दूरी को बहुत कम समय में तय कर लिया जाएगा। जिससे लोगों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है। इतना ही नहीं आगे उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि देश में फिलहाल 22 ग्रीन एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाना है। जिनमें साथ प्रोजेक्ट पर तो काम भी चालू कर दिया गया है इतना ही नहीं नितिन गडकरी ने यह भी कहा है कि देश में इलेक्ट्रिक हाईवे के लिए लगातार विदेशी कंपनियों से संपर्क किया जा रहा है। इसके लिए EU को बुलाया भी गया था।