गरीबी भी नहीं रोक पाई इस कलाकार की कला, डांस दीवाने में अपने डांस से जीता सभी दर्शकों का दिल!

Follow Us
Share on

सोशल मीडिया के इस दौर में आपने कई बार देखा होगा। अचानक से कोई वीडियो आता है और देखते ही देखते फेमस हो जाता है। लेकिन आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने कई छुपे कलाकारों को उनकी असली पहचान दिलाई है। छोटे कस्बों और गांव में ऐसे कई कलाकार है। जो अपनी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बाहर नहीं निकल पाते हैं। लेकिन इन सोशल मीडिया एप्प से सहारे वे रातों रात फेमस हो जाते हैं।

New WAP

Uday Singh Dance Deewane4

आज हम एक ऐसे ही कलाकार की बात करने जा रहे हैं। जो मध्यप्रदेश के छोटे से गांव से आते हैं। लेकिन अपने दिल में डांस की प्रति दीवानगी को वो आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बयां नहीं कर पा रहे थे। तो उन्होंने हाल ही में बंद हुए वीडियो एप टिकटॉक पर अपनी डांस वीडियो अपलोड करना शुरू किया। और उनके इस वीडियो को लोगों ने खासा पसंद भी किया। लेकिन वे यहीं रुकने वाले नहीं थे।

टिकटॉक पर डांस अपलोड करते थे

Uday Singh Dance Deewane2

बता दें कि इस प्रतिभाशाली का नाम उदय सिंह है जिन्होंने टिकटॉक पर डांस की वीडियो अपलोड करते हुए आज घर-घर में अपनी पहचान बना ली है। वहीं उदय सिंह को अपनी यह मेहनत रंग भी लाई और वे अपने डांस का हुनर दिखाने के लिए कलर्स टीवी पर आने वाले डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने -3 में हिस्सा लेने पहुंच गए। जहां उन्होंने अपने डांस से सभी को दीवाना बना दिया है।

बात करें इस डांस के कलाकार की तो यह मध्यप्रदेश के छोटे से गांव नीमच के रहने वाले हैं। और उदय सिंह बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं। लेकिन उन्होंने अपने इस टेलेंट के आगे गरीबी को नहीं आने दिया। उदय सिंह को डांस का शोक बचपन से ही था। लेकिन परिवार की स्तिथि ठीक नहीं होने के कारण वे डांस सीखने कहीं जा नहीं सके। और घर में रहकर डांस के वीडियोज देखकर ही डांस सीखा। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे अपने डांस के वीडियो फेमस ऐप टिकटॉक पर अपलोड करने शुरू किए। जहां लोगों ने उन्हें खूब प्यार दिया। और इन दौरान वे काफी फेमस भी हुए।

New WAP

लोगों के प्यार ने पहुंचाया डांस दीवाने तक

Uday Singh Dance Deewane3

वहीं टिकटॉक से फेमस हुए उदय सिंह अपने दिल में हजारों अरमान लेकर माया नगरी मुम्बई निकल पड़े। और यहां उन्होंने डांस दीवाने में हिस्सा लिया। वहीं उनके बेहतरीन डांस ने जजों के दिल को भी छू लिया। और उनकी काफी तारीफ भी हुई। वहीं बस्तीवालों के दिल में अपने लिए इतना प्यार देखने के बाद उदय भी स्टेज पर काफी भावुक हो गए और उन सभी को धन्यवाद दिया।


Share on