30 C
New Delhi
Sunday, May 28, 2023
spot_img

छूट सकता है एकता कपूर से टीवी क़्वीन का खि‍ताब, ये तीन शोज बने है दर्शकों की पहली पसंद

टीवी जगत में अगर कोई सबसे बड़ा नाम है तो वह है एकता कपूर। टीवी क़्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर को यह किताब ऐसे ही नहीं मिला। उन्होंने एक से बढ़कर एक टीवी शो के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया है। एकता कपूर ही वह डायरेक्टर है जिसने लोगों को फिर से टीवी की तरफ आकर्षित किया था। कुछ ऐसे ही प्रचलित टीवी शोज कसौटी जिंदगी की, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर घर कि, पवित्र रिश्ता, बड़े अच्छे लगते हैं। यह सभी वो धारावाहिक है जिन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया है।

New WAP

ekta trolled for footwear

एकता का कोई भी शो टीआरपी रेटिंग में नहीं

 

New WAP

लेकिन पिछले कई दिनों से एकता कपूर के टीवी शोस फीके होते जा रहे हैं और टीआरपी सूचि से बाहर हो गए हैं। आप सभी को यह बता दें कि पिछले कई समय से एकता कपूर का एक भी शो टीआरपी रेटिंग की टॉप 3 में जगह नहीं बना पाया है। कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) जो कि दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था वह भी आज टॉप 3 की स्थिति से बाहर है। अब हम आपको बताएंगे वह कौन से टॉप 3 शोज है जो दर्शकों को पसंद आ रहे हैं।

शो अनुपमा

सबसे पहले बात करते हैं रूपाली गांगुली के शो अनुपमा (Anupama) की जिसे राजन शाही ने बनाया है। यह शो लॉकडाउन के समय 13 जुलाई 2020 को शुरू हुआ था और तभी से दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। अनुपमा जब शुरू हुआ था तभी इस शोज ने टीवी शोज की रेटिंग में छलांग लगाते हुए नंबर दो पर जगह बनाई थी और तब से यह नंबर दो से नंबर एक पर ही बना हुआ है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Directors Kut Production (@directorskutproduction)

इस शो की कहानी एक ग्रहणी अनुपमा की है जो कि बहुत सिंपल है। लेकिन शो मे उसकी कहानी को जिस तरीके से प्रस्तुत किया गया है वह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अमूमन हर ग्रहणी के जीवन में परेशानियां होती है वैसे ही यह कहानी अनुपमा के संघर्ष की कहानी है जिसे पति की बेवफाई का भी सामना करना पड़ रहा है। इन दोनों ही पहलुओं को इतने अच्छे से फिल्माया गया है कि यह दर्शकों को अपनी ओर खींच लेता है।

शो इमली शो नई कहानी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

अब हम बात करेंगे लिस्ट में नंबर दो पर चल रहे शो इमली शो नई कहानी (Imli TV Show) की इसकी क्रिएटिव डायरेक्टर मुस्कान बजाज है। यह शो नवंबर 2020 को शुरू हुआ था और तभी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह कहानी एक गांव की लड़की पर आधारित है जोकि गांव में रहती है और उसकी शादी एक शहरी बाबू से कर दी जाती है। इस शो के लीड रोल में मयूरी देशमुख, सुम्बुल तौकीर, गशमीर महाजनी है। शो की कहानी प्यार करने वाले लोगों को इंटरटेन कर रही है क्योंकि इसमें प्रेम त्रिकोण को भी अच्छे तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

गुम है किसी के प्यार में

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

अब बात करते हैं टीआरपी लिस्ट में नंबर तीन पर बने शो गुम है किसी के प्यार में के बारें में। इस शो में नील भट्ट लीड रोल में है। अक्टूबर 2020 में यह शो प्रारंभ हुआ था और इसकी कहानी पुलिस इंस्पेक्टर के जीवन के आसपास चलती है। शो में दिखाया गया है कि कैसे एक पुलिस इंस्पेक्टर की जिंदगी और उससे जुड़े उसके परिवार की होती है। प्रमुख भूमिका में अनिल भट्ट के साथ आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा भी है। इस शो के क्रिएटिव डायरेक्टर सिद्धार्थ वंकर है।

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles