स्वर कोकिला लता मंगेशकर की वो अनदेखी तस्वीरें, जो बेशकीमती होने के साथ ही हम सभी के लिए यादगार भी है

Follow Us
Share on

हर इंसान के जीवन में संगीत का एक अलग ही महत्व होता है लेकिन उस संगीत को सभी के दिलों तक पहुंचाने का काम है एक बेहतरीन संगीतकार करता है आज इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक संगीतकार मौजूद है लेकिन बहुत से संगीतकार ऐसे हैं जिनका तोड़ दुनिया भर में भी कोई नहीं निकाल पाया है। इनमें ही नाम आता है स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जिनकी आवाज का आज देश ही नहीं पूरी दुनिया दीवानी है।

New WAP

Lata Mageshkar unseen photo 9

92 साल की हो चुकी लता मंगेशकर आज किसकी पहचान की मोहताज नहीं है वह अपने अब तक के करियर में हजारों की संख्या में गाने गा चुकी है जो सदाबहार है जो हर किसी की जुबां पर बने हुए रहते हैं और यही कारण है जो उन्हें संगीत की दुनिया में स्वर कोकिला बनाता है आज उनकी आवाज का कोई तोड़ नहीं है।

Lata Mageshkar unseen photo 1

New WAP

लता मंगेशकर के कंठ से निकलने वाली आवाज सीधे लोगों के दिलों को छूती है। जो उन्हें संगीत की दुनिया में बेताज बादशाह बनाता है। आज दौलत और शोहरत दोनों से परिपूर्ण लता मंगेशकर की पहली कमाई के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि स्वर कोकिला को अपनी पहली कमाई के तौर पर केवल ₹25 मिले थे।

Lata Mageshkar unseen photo 2

दीनानाथ मंगेशकर की बेटी

लता जी को संगीत विरासत में मिला है उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर एक जाने-माने संगीतकार थे। इतना ही नहीं वह कलाकार भी थे उनसे ही उन्हें संगीत की प्रेरणा मिली। इस बात को भी बहुत कम लोग जानते हैं कि स्वर कोकिला का नाम जन्म हेमा था। लेकिन बाद में इसे बदलकर लता किया गया। लता जी का जन्म 1929 में हुआ।

Lata Mageshkar unseen photo 3

उनके अलावा उनके 5 भाई बहन भी है। उन्होंने बहुत छोटी उम्र या ने 5 साल में ही रंगमंच की दुनिया में अपने कदम रख दिए थे। अपनी बेटी को इतनी बड़ी शिक्षा देने वाले पिता का जब वह 13 साल की थी उस समय निधन हो गया था। पिता के निधन के बाद उन्होंने अपने भाई बहनों के लिए पिता का फर्ज निभाया जिसके लिए उन्होंने कभी भी शादी नहीं की सभी का ध्यान उन्होंने ही रखा।

Lata Mageshkar unseen photo 4

एक इंटरव्यू के दौरान स्वर कोकिला ने इस बात की जानकारी सभी के साथ में साझा की थी कि संगीत की दुनिया में बड़ा कदम रखने के बाद उन्हें पहली सैलरी के रूप में केवल ₹25 मिले थे। जो उस समय काफी बड़ी रकम हुआ करती थी।

Lata Mageshkar unseen photo 5

दादा साहब फाल्के पुरस्कार

संगीत की दुनिया में अपना बेहतरीन योगदान के चलते स्वर कोकिला लता मंगेशकर को कई बड़े सम्मान से भी नवाजा गया है। बता दें कि उन्हें साल 1989 में मनोरंजन दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया था।

Lata Mageshkar unseen photo 6

इसके साथ ही उन्हें भारत रत्न से भी नवाजा जा चुका है। उन्हें यह सम्मान साल 2001 में दिया गया था। इसके अलावा उन्हें फिल्मफेयर, बेस्ट फीमेल सिंगर जैसे कई बड़े अवार्ड मिल चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक बार इंटरव्यू में यह भी बताया था कि वे केवल 2 दिन ही स्कूल गई है।

Lata Mageshkar unseen photo 7

पिता के गुजर जाने के बाद भाई बहनों की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई जिसकी वजह से वे स्कूल नहीं जा पाई। लेकिन इसके बाद भी आज करोड़ों दिल पर वे अपनी सुरीली आवाज से राज करती है।


Share on