एकता कपूर के फेमस शो पवित्र रिश्ता से घर-घर में बड़ी पहचान बनाने वाले दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत चाहे आज हमारे बीच मौजूद नहीं हो लेकिन उनके द्वारा छोटे पर्दे और बॉलीवुड इंडस्ट्री में किए गए काम को हमेशा याद किया जाएगा। बता दें कि अपने छोटे से करियर में सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऊंचाइयों को छू लिया जिन्हें आज इंडस्ट्री में कई दशकों से अदाकारी का जलवा बिखेरते आ रहे कलाकार भी नहीं छू पाए हैं।

दिवंगत अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म धोनी द अनटोल्ड स्टोरी, काई पो छे, छिछोरे जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया जो उनकी हमेशा उनके चाहने वालों को याद दिलाती रहेगी। आज भी इन फिल्मों को देखना काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इन फिल्मों में सुशांत सिंह राजपूत की प्रतिभा अलग ही झलकती हुई नजर आती है जो उन्हें इंडस्ट्री का एक बड़ा कलाकार बनाती थी।
बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाले आज बहुत से कलाकार ऐसे हैं जो दसवीं से लगाकर 12वीं तक की पढ़ाई करे हुए हैं। लेकिन आज उनका नाम चलता है। वहीं सुशांत राजपूत की बात करें तो उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और प्रतियोगी परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल की वह पढ़ाई में भी काफी ज्यादा बल थे। लेकिन इसके बाद भी बॉलीवुड के कई लोग उनसे नफरत किया करते थे।
लेकिन इसके बाद भी उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ी जगह बनाई थी। यह सुशांत सिंह राजपूत के जीवन से जुड़ी ऐसी हकीकत है जिसे अभी तक बहुत कम लोगों द्वारा ही बताया गया है। जो कि उन लोगों के मुंह पर पड़ा तमाचा है जिन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को कभी आगे बढ़ने नहीं दिया। कलाकार आज इस दुनिया में मौजूद नहीं है लेकिन आज भी उनके चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से याद करते हैं।