किसी बड़े शहर से कम नहीं यह गांव हर व्यक्ति है धनकुबेर, सुविधा किसी राजधानी से कम नही

Follow Us
Share on

दुनिया में चीन शक्तिशाली देशों में गिना जाता है। यहां विकसित देश है इसकी जनसंख्या की बात करे तो 139 करोड़ से ज्यादा है। हालांकि कोरोना महामारी ने चीन में खूब तांडव मचाया था जिसकी वजह से कई लोग इस महामारी की चपेट में आकर शहीद हो गए थे। लेकिन चीन के जियांगसू (Jiangsu) राज्य में स्थित एक गांव वाक्शी है इस गांव में कोई भी व्यक्ति गरीब नहीं है। इन लोगों के छोटे-छोटे घर की वजह महल है।

New WAP

Super Village 3

सोशल मीडिया पर रोजाना कई दिलचस्प किस्से पढ़ने को मिलते है। आज चीन के राज्य जियांगसू से एक रोचक खबर सामने आई है। इस ने सबको हैरान कर रखा है। इस राज्य में वाक्शी नामक एक गांव है जहां निवास करने वालों में कोई व्यक्ति गरीब नहीं है। इस गांव में सारी सुविधा उपलब्ध है। इस खबर को पढ़ने के बाद आपको थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन ये बात सही है।

Super Village 1

New WAP

अगर दूसरे देशों के गांवों की बात करें तो उन्हें जरूरी सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाती है,लेकिन चीन के इस गांव में ऐसी कोई सुविधा नहीं होगी जो लोगों को नहीं मिल पा रही होगी। इस गांव में 72 मंजिला स्काईस्कैपर से लेकर हर तरह की सुविधा है। वहीं इस गांव में ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जो गरीब परिवार से होगा। हर लोगों के खातों में एक करोड़ से ज्यादा की राशि है। हर व्यक्ति का बैंक खाता है। वहीं गांव में बसने के लिए परिवार को कार विला दिया है, लेकिन ये सब उसी शर्त पर मिलता है जब ये लोग गांव छोड़ते है तो उन्हें वापस लौटना पड़ता है।

Super Village 2

अब आपको ये भी बता दें कि इस गांव में बड़ी-बड़ी कंपनियां है जो करोड़ो रूपये का बिजनेस करती है। इस गांव के लोग ऐश से अपना जीवन यापन करते है। इस गांव में स्टील के साथ ही कई तरह की कंपनिया है। वहीं इस गांव की सड़कें रोशनी से चमचमाती हुई दिखती है जो हर किसी को प्रभावित करती है। लेकिन आपको ये भी बताते चले कि इस गांव को एक दम से इतनी सारी उपलब्धियां नहीं मिली कभी ये गांव गरीब हुआ करता था।

Super Village 4

इस गांव की आबादी 2 हजार है, लेकिन इस गांव का धीरे धीरे ऐसे विकास हुआ कि आज इस गांव की सुविधाओं को देखते हुए ही इसे सुपर विलेज का नाम दिया गया है। वहीं इस गांव को आसमान तक पहुंचाने वाली कम्युनिटी पार्टी है जिसके सचिव वू रेनाबो ने अपनी मेहनत और लगन से इसे आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाई है।


Share on