इस शेफ ने बनाया ‘दुनिया का सबसे महंगा बर्गर’ कीमत इतनी जिसमें खरीद सकते है SUV कार

Follow Us
Share on

पिछले कई महीनों से व्यापार की गति धीमी चल रही थी लेकिन अब धीरे-धीरे यह गति पकड़ रहा है लेकिन इन सभी में महंगाई आसमान छु रही है। लेकिन कई लोग ऐसे भी है जो व्यापर बढ़ाने के लिए अपने नए आइडियाज से लोगो को लुभावित करने में लगे हुए है। इसी बीच नेदरलैंड का एक रेस्टोरेंट अपने नए आईडिया के साथ दुनिया का सबसे महंगा बर्गर लेकर आया है, जिसकी कीमत जानकार आप भी अपने दांतो तले ऊँगली दबाने को मजबूर हो जायेंगे।

New WAP

Voorthuizen burger

फूड आउटलेट डि डॉल्टन्स (Outlet De Daltons) वोर्थुइज़न (Voorthuizen) शहर में स्थित है, जिसके मालिक रॉबर्ट जेन डि वीन का कहना है कि “मेरा बचपन से ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सपना था और अब ऐसा कर पाना अद्भुत है।” ‘The Golden Boy’ नाम के इस बर्गर की कीमत 5000 पाउंड (करीब 4 लाख 47 हजार रुपये) रखी गई है, इतने में रोलेक्स घड़ी खरीदी जा सकती है।

Voorthuizen burger 5000 pound

New WAP

आपको बता दे की इससे पहले दुनिया में सबसे महंगा बर्गर होने का रिकॉर्ड अमेरिका के ओरेगॉन के जूसीज ऑउटलॉ ग्रिल के नाम दर्ज है। इस फूड आउटलेट ने जो बर्गर बनाया था उसकी कीमत 4200 पाउंड (करीब 3 लाख 72 हजार रुपए) रखी गई थी और वजन 352.44 किलोग्राम था। जाहिर है कि वो किसी एक व्यक्ति के लिए तो हो नहीं सकता था इसलिए मुझे लगा कि मैं इससे बेहतर कर सकता हूँ। बस फिर क्या था वीन ने वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया का सबसे महंगा बर्गर बना डाला।

इतना महंगा होने के पीछे वजह ?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by De Daltons (@dedaltonsvoorthuizen)


इस बर्गर के बन में सोने का पत्ता है साथ ही इसे बनाने में ट्रफल (कुकुरमुत्ता), किंग क्रैब, बेलुगा कैवीआर (स्टर्जियन नामक मछली के अनिषेचित अंडे), डक एग मायोनीज और डोम पेरिग्नॉन शैम्पेन का इस्तेमाल किया गया है। बर्गर को बनाने वाले वीन का कहना है कि “हालांकि ये बर्गर बहुत ज्यादा महंगा है लेकिन आप इसे फिर भी हाथों का इस्तेमाल करके खा सकते हैं, क्योंकि बर्गर को खाने का वही एक तरीका है।” तो दोस्तों अगर आप बर्गर के शौकीन है और इसे खाना चाहते है, तो उसके लिए आपको मालामाल होना बहुत ज़रूरी है।


Share on