29 C
Mumbai
Sunday, March 26, 2023
spot_img

Hollywood की इन अभिनेत्रियों को भी है साड़ी पहनेने का शौक, Bollywood एक्ट्रेस को भी देती है मात

Hollywood Actress in Saree: भारतीय संस्कृति और भारतीय परंपरा कि आज पूरे विश्व में एक अलग पहचान है। विश्व के कई देशों में आज पश्चिमी सभ्यता को छोड़ते हुए भारतीय संस्कृति और पहनावे को अपनाया जा रहा है। यही वजह है कि भारतीय साड़ी में लिपटी हुई विदेशी महिलाएं भारतीय महिलाओं से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आती हैं। एक महिला साड़ी में जितनी खूबसूरत दिखाई देती है वह किसी दूसरे लिबास में इतनी खूबसूरत नहीं दिखती। धीरे-धीरे साड़ी पारंपरिक परिधान से निकलकर ग्लैमर का पर्याय बनती जा रही है।

New WAP

शायद यही वजह है कि आज भारत ही नहीं विदेशों में भी महिलाएं और लड़कियों की पसंद में साड़ी मुख्य रूप से शामिल है। आम महिलाएं तो साड़ियां पहनती ही है अब बड़े बड़े आयोजनों में भी महिलाएं साड़ी में नजर आती हैं। आज हम आपको ऐसी ही विदेशी महिलाओं से रूबरू कराएंगे जिन्होंने साड़ी को प्राथमिकता दी है।

सेलेना गोमेज (Selena Gomez)

Selena Gomez Saree

New WAP

अमेरिकी सिंगर और अभिनेत्री सेलेना गोमेज को देखकर उनके फैंस उस समय हैरान हो गए थे जब उन्होंने साड़ी में अपनी फोटो शेयर की। सेलेना गोमेज ने लाल साड़ी में गजब का कहर ढाया था और बिल्कुल भारतीय तरीके से साड़ी को पहना था। इतना ही नहीं सेलेना गोमेज ने लोंग स्लीव ब्लाउज के साथ हाथों में लाल चूड़ियां भी डाली थी। सेलेना गोमेज की इस पहनावे की तारीफ विदेशों में ही नहीं भारतीय स्टार्स ने भी की थी।

मैडोना (Madonna)

Madonna Saree

म्यूजिक की दुनिया का जाना माना नाम है मैडोना जिन्होंने अपने गानों से सभी को मंत्रमुग्ध किया है। मिलना की भी साड़ी में फोटो वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने नीले कलर की साड़ी पहनी हुई थी। भारतीय स्टाइल में सीधे बल्ले के साथ साड़ी को पहनते हुए हाथों में चूड़ियां नेकलेस और इयररिंग भी लिए थे। इस साड़ी में मैडोना काफी गॉर्जियस लुक दे रही थी।

लेडी गागा (Lady Gaga)

Lady Gaga Saree

विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी लेडी गागा एक जाना पहचाना नाम है। जब लेडी गागा ने इंडियन डिजाइनर तरुण तहलियानी की डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी तब उन्हें काफी पसंद किया गया था। पॉप सिंगर लेडी गागा को जिस किसी ने भी इस साड़ी में देखा था तो वह उनका दीवाना हो गया था। लेडी गागा साड़ी को इस तरह से डाला था कि वह बिल्कुल राजकुमारी नजर आ रही थी।

एंजेलिना जोली (Angelina Jolie)

Angelina Jolie Saree

हॉलीवुड एक्ट्रेस एंजेलिना जोली अपने लुक्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती है। यही वजह है कि जब भी वह अपने घर से निकलती है तो हो कैमरो की नजरों से बच नहीं पाती है। ऐसा ही कुछ एंजेलिना जोली ने लाल साड़ी पहनकर फ्रेंड्स को हैरान कर दिया था। एंजेलिना जोली ने लाल सुर्ख कलर की साड़ी में इसे बिल्कुल भारतीय तरीके से कैरी किया था और यही वजह है कि इस पोशाक में वह और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थी। हालांकि उन्होंने यह पोशाक एक फिल्म के लिए पहनी थी लेकिन कई मौकों पर वह भारतीय साड़ी पहने नजर आ चुकी है।

पामेला एंडरसन (Pamela Anderson)

Pamela in saree

हॉलीवुड हो या बॉलीवुड पामेला एंडरसन को हर कोई जानता है क्योंकि वह अपनी लगातार शादियों को लेकर चर्चा में रहती है। पामेला एंडरसन ने अपने फैंस को उस समय हैरान कर दिया था जब उन्होंने बिग बॉस के घर में साड़ी पहन ली थी। सफेद साड़ी को सीधे पल्लू के साथ पहने हुए पामेला एंडरसन दुल्हन की तरह नजर आ रही थी।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!