सुशांत सिंह राजपूत और सिद्धार्थ शुक्ला के जीवन में यह 5 बातें थी बिलकुल एक समान, चौंकाने वाला है कनेक्शन

Follow Us
Share on

मनोरंजन दुनिया के जाने माने कलाकार और बिग बॉस 13 के विजेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को 40 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके इस तरह चले जाने के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है किसी को भी यकीन नहीं हो पा रहा है कि इंडस्ट्री का एक उभरता हुआ सितारा इस तरह से सबको इतनी जल्दी छोड़ कर चला जाएगा। अभिनेता के निधन की खबर सुनने के बाद से ही उनके फैंस और परिवार वालों के बीच में गम का माहौल पैदा हो गया और सभी का रो-रो कर बुरा हाल वहीं सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड रही शहनाज गिल की हालत तो अभी भी ठीक नहीं है उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ रखा है।

New WAP

common thing between sushant and sidharth

सिद्धार्थ शुक्ला के इस तरह चले जाने के बाद सभी लोगों को एक बार फिर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की याद आ गई क्योंकि उन्होंने ने भी महज 34 वर्ष की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। सिद्धार्थ शुक्ला की तरह वह सुशांत सिंह भी लोकप्रिय कलाकारों में शामिल रहे हैं। क्योंकि उन्होंने भी अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से ही की थी और बाद में उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ी आज अभिनेता को उनकी शानदार अदाकारी और उनके व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है। आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से दोनों ही कलाकारों से जुड़ी कुछ ऐसी बातें आपको बताने जा रहे हैं चले जाने के बाद आपको भी काफी हद तक यही लगेगा कि सिद्धार्थ शुक्ला और सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी लगभग समान रही है।

  1. छोटे पर्दे से तय किया फिल्मों का सफर!
    सुशांत सिंह राजपूत: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने सबसे पहले बैकग्राउंड डांसिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने एकता कपूर का शो पवित्र रिश्ता से घर-घर में अपनी बड़ी पहचान बनाई थी। बता दें कि इस दौरान उन्हें अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ देखा गया दोनों की जोड़ी को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता रहा है। वही पवित्र रिश्ता से लोगों के दिल में बड़ी पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म ‘काई पो छे’ से बॉलीवुड मैं अपने कदम रखें।

    अपनी पहली ही फिल्म में सफल होने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आए उनके करियर की सबसे बेस्ट फिल्म रही धोनी द अनटोल्ड स्टोरी जिसने उन्हें रातोंरात एक बड़ा स्टार बना दिया। सुशांत सिंह राजपूत को आखिरी बार फिल्म छिछोरे में देखा गया था यहां फिल्म के लिए उन्हें ऑस्कर जैसे बड़े अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया।

    सिद्धार्थ शुक्ला: सुशांत राजपूत की तरह सिद्धार्थ शुक्ला ने भी अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी उसके बाद उन्हें छोटे पर्दे के कई सीरियल में देखा गया लेकिन उन्होंने कलर्स टीवी के पॉपुलर शो बालिका वधू से घर-घर में बड़ी पहचान बनाई इस दौरान उन्हें प्रत्यूषा बनर्जी के साथ में देखा गया। सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस कहते रेलवे सीजन में हिस्सा लिया था। बता दें कि इस दौरान उनके खेल से सभी लोग काफी ज्यादा प्रभावित हुए यही कारण रहा कि उन्होंने बिग बॉस का खिताब भी अपने नाम किया जहां से उन्हें और भी बड़ी पहचान मिली। सिद्धार्थ शुक्ला बॉलीवुड फिल्म हम्टी शर्मा की दुल्हनिया में आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ में भी अपनी अदाकारी दिखा चुके हैं।

  2. कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा नाम लेकिन बिना शादी किए कह गए दुनिया को अलविदा!
    दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अपने करियर में कई अभिनेत्रियों के साथ में नाम जुड़ा लेकिन वे बिना शादी किए ही इस दुनिया को अलविदा कह गए और अपने पीछे अपनी लव स्टोरी को अधूरा छोड़ गए। बता दें कि उनका नाम सारा अली खान से लगाकर कृति सेनन तक जोड़ा गया। इतना ही नहीं पवित्र रिश्ता में उनकी को स्टार रही अंकिता लोखंडे के साथ भी उनका काफी लंबा रिलेशनशिप चला लेकिन बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया बताया जाता है कि दोनों शादी करने वाले थे। अभिनेता अपने निधन से पहले रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में रह रहे थे।

    मनोरंजन दुनिया के जाने माने कलाकार सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी कई अभिनेत्रियों के साथ में जोड़ा गया। बता दें कि छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ शुक्ला बहुत जल्द ही लोगों के बीच में काफी ज्यादा पॉपुलर हो गए उनकी खूबसूरती और उनकी अदाकारी को लोग काफी ज्यादा पसंद करते थे। सिद्धार्थ शुक्ला का नाम आकांक्षा पुरी के साथ में जोड़ा गया जिनके सामने अक्सर दिखाई दिया करते थे। वही इसके बाद उनका नाम रश्मि देसाई के साथ में भी जोड़ा गया दोनों को भी कई बार पार्टियों में जाते हुए देखा गया। लेकिन बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने के बाद उनकी दोस्ती शहनाज दिल से हो गई और जिसके बाद से वह शहनाज गिल के साथ ही अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहा करते थे। लेकिन कलाकार बिना शादी किए ही इस दुनिया को अलविदा कह गए वहीं अब उनके निधन के बाद खबर आ रही है कि दिसंबर में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला शादी करने वाले थे।

  3. दोनों ही कलाकार अपनी मां के लाडले थे!
    सुशांत सिंह राजपूत अपनी मां से बहुत ज्यादा प्यार करते थे इस बात का इजहार वे कई दफा इंटरव्यू के दौरान भी कर चुके थे। सुशांत सिंह राजपूत और 16 साल के थे उसमें उनकी मां का निधन हो गया था के बाद में काफी ज्यादा निराश रहा करते थे लेकिन उनकी मां के इस तरह चले जाने के बाद उनकी बड़ी बहन है सुशांत सिंह राजपूत को मां का प्यार दिया। अभिनेता हर एक समय अपनी मां को याद किया करते थे उनकी सोशल मीडिया साइट्स पर भी उनकी मां के साथ में बहुत सी तस्वीरें मौजूद है।

    सिद्धार्थ शुक्ला की बात की जाए तो वह अपनी मां के इतने ज्यादा करीब थे कि उन्हें थोड़ा बहुत जुखाम भी हो जाता था तो वह अपनी मां को बिल्कुल भी नहीं छोड़ा करते थे। लेकिन आपने बहुत छोटी उम्र में ही अपनी मां को हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए। उनके इस तरह चले जाने के बाद सही है उनकी मां का रो रो कर बुरा हाल है।

  4. परिवार के लाडले से दोनों कलाकार!
    दोनों ही कलाकार अपने परिवार के काफी ज्यादा करीब थे जहां अपने मां के निधन हो जाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत को उनकी बहनों का प्यार मिला आज भी उनकी बहन ने सोशल मीडिया के माध्यम से याद करती रहती है वह अपने परिवार के काफी लाडले बेटे थे। सिद्धार्थ शुक्ला जी अपने परिवार के लाडले बेटे थे वह अक्सर अपने मां के साथ समय व्यतीत करना काफी ज्यादा पसंद करते थे बता दें कि उनके पिता के निधन हो जाने के बाद उन्होंने अपनी मां का कभी साथ नहीं छोड़ा।
  5. फैंस के बीच बहुत ज्यादा थी दोनों की लोकप्रियता!
    दोनों ही कलाकारों की लोकप्रियता फैंस के बीच में काफी ज्यादा रही है। बता दें कि इस बात का अंदाजा आप सोशल मीडिया पर आए दिन होती हुई तस्वीरों को देख कर ही लगा सकते हैं सुशांत सिंह राजपूत नेता मामले को 1 साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन आज भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हुई नजर आती है। इतना ही नहीं उनके फैंस आए दिन उनके न्याय के लिए चैंपियन चलाते रहते हैं। वहीं हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद में भी देखा गया कि उनके फैंस किस तरह से भावुक होते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा रही की उनके निधन की खबर सुनने के बाद ही उनके बहुत सारे फैंस को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। दोनों ही कलाकार भले ही दुनिया से चले गए हो लेकिन लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे और सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें हमेशा लोगों को देखने को मिलेगी।

Share on