भाजपा में हो सकता है बड़ा बदलाव, अमित शाह से मुलाकात के बाद इनका पार्टी अध्यक्ष बनना तय

Follow Us
Share on

मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर गुटबाजी की खबरें तेज हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के ठीक पहले पार्टी के दो बड़े नेताओं की खींचतान शुरू हो गई। मध्य प्रदेश में भाजपा के संगठन चुनाव हो रहे हैं। अध्यक्ष को लेकर केंद्रीय संगठन गंभीर है। वे ऐसे नेता को बिठाना चाहते हैं जो समन्वय और प्रदेश के सभी बड़े नेताओं को साथ लेकर काम करे। पिछले दिनों लक्ष्मीकांत वर्मा का वीडियो वायरल होने के बाद से खींचतान बढ़ गई है। यह वीडियो हनी ट्रैप की आरोपी महिला के साथ आया है। पूर्व मंत्री के वायरल वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र आने के बाद इस वीडियो की शिकायत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तक पहुंची है। हालांकि इस मामले में भी केंद्रीय संगठन ने कोई कदम नहीं उठाया। लेकिन दिल्ली के सूत्रों का कहना है कि पार्टी के बड़े नेता प्रदेश में मची खींचतान से खासे नाराज हैं। और उनका असर प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर भी पड़ सकता है।

New WAP

पूर्व CM शिवराज भी हो सकते है अध्यक्ष
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस पद को लेकर गंभीर बताये जा रहे हैं। पिछले दिनों मैं शाह से उनकी मुलाकात को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। राकेश सिंह पिछली बार नंदकुमार सिंह चौहान को हटाने के बाद अध्यक्ष मनोनीत किए गए थे। ऐसे में उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वहीं दाहोद सांसद बीडी शर्मा संगठन के पदों पर उम्र का फार्मूला आने के बाद सक्रिय हुए हैं। सूत्रों के अनुसार संघ के सहयोग से बीडी शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मिल सकती है। वहीं प्रभात झा भी दिल्ली में सक्रिय हैं।

जब अमित शाह ने भाजपा के लिए सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी शिवराज सिंह को सौंपी थी तो उन्होंने देश भर का दौरा कर भाजपा के सदस्य बनाए थे। अभी शिवराज सिंह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के बाद उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था।

8 दिसंबर को हो सकते हैं प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव
राकेश सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए कहा था कि, “संगठन पर्व के तहत आगामी 30 नवंबर को मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सभी संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा।”लेकिन पार्टी उसके तत्काल बाद प्रदेश अध्यक्ष तय करने में जुट जाएगी वही माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश में 8 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष के लिए भी चुनाव हो सकते हैं।

New WAP


Share on