8 इंच की दीवार में फंसी हुई थी महिला, जब सुरक्षित बाहर निकाला तो उड़ गए रेस्क्यू टीम के होश

Follow Us
Share on

दोस्तों अक्सर इस दुनिया में अजीबो गरीब मामले देखने को मिलते रहते है, जिसे सुनकर यकीन कर पाना भी मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही हुआ कैलिफोर्निया के सैंटा एना में जहाँ एक 8 इंच की पतली सी दीवार के बीच एक महिला फॅस गयी। अब वो वहां कैसे पहुंची ये तो सोचने वाली बात है लेकिन जिसने भी ये मंजर देखा वो हैरान रह गया।

New WAP

woman trapped in building 1

दरअसल दो इमारतों के बीच में एक छोटी सी गेप थी जिसमे एक महिला के ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने की आवाज़ आ रही थी। जब आसपास के लोगो ने ये आवाज़ सुनी तो पुलिस को बुलाया गया जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद उस महिला को बाहर निकाला।

woman trapped in building 2

New WAP

उस पतली से दीवार के बीच फसी महिला को निकलने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और 2 घंटे की मशक्कत के बाद महिला सकुशल बाहर आयी और उसे अस्पताल भेज दिया गया। महिला उस दीवार के बीच नग्न अवस्था में मिली थी। ऑरेंज काउंटी फायर अथॉरिटी (OCFA) के मुताबिक महिला के फॅसे होने की सुचना उन्हें दिन में करीब 2 बजे मिली थी। जैसे ही ये खबर मिली वैसे ही टीम मौके पर पहुंची और वहां पहुँचने के बाद पता चला की एक महिला की आवाज़ दीवार के अंदर से आ रही है।

woman trapped in building 4

जिसके बाद ऑरेंज काउंटी फायर अथॉरिटी (OCFA) की टीम ने जब दीवार में छेद करके देखा तो उनकी आँखे फटी की फटी रह गयी। दीवार के बीच सिर्फ 8 इंच की गेप थी और उसी गेप से महिला की आवाज़ आ रही थी। महिला को निकालने के लिए दीवार का बड़ा हिस्सा तोडना पड़ा। ट्विटर पर महिला के रेस्क्यू का एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमे दिखाया है की कैसे महिला को बाहर निकला गया। हालांकि वो महिला वह कैसे पहुंची ये अब भी एक बड़ी पहेली बनी हुयी है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी है।


Share on