सिद्धार्थ शुक्ला की मां रीता शुक्ला की आंखो के आंसू नहीं थम रहे, भगवान ऐसा दिन किसी को ना दिखाए

Follow Us
Share on

40 साल की छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कहे जाने वाले सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे कई यादों को छोड़ गए हैं। बता दें कि अब उन्हें उनके शानदार व्यक्तित्व और अपने काम के लिए जाना जाएगा उन्होंने टीवी सीरियल से लगाकर बॉलीवुड की फिल्मों में भी अपनी अदाकारी दिखाई है। वह एक नेक दिल इंसान थे जो हमेशा लोगों की मदद के लिए आगे आया करते थे।

New WAP

rita shukla siddharth mother

आज उनके इस तरह चले जाने के बाद सभी का बुरा हाल है कोई भी यकीन नहीं कर पा रहा है कि मनोरंजन दुनिया का उभरता हुआ सितारा इतनी जल्दी सभी को छोड़कर चला गया। वहीं अपने बेटे को खोने के बाद उनकी मां रीता का काफी बुरा हाल है। उनके दिल के दर्द को कोई भी इंसान बयां नहीं कर सकता उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही अपना बेटा खो दिया जिसके बारे में उन्होंने भी कभी सपने में भी नहीं सोचा था। अभिनेता अपने मां के बहुत ज्यादा करीब थे वे अपनी मां से बहुत प्यार करते थे।

अपने बेटे के निधन की खबर के बाद से ही मां रीता के ऊपर गम का पहाड़ टूट पड़ा है वह लगातार होती हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने अपने कलेजे के टुकड़े को पल भर में ही खो दिया। बता दें कि वे अस्पताल से लगाकर श्मशान घाट में अभिनेता के अंतिम संस्कार तक मौजूद रही इस दौरान कि उनकी बहुत सी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मौजूद है। जिन्हें देखकर आप साफ अंदाजा लगा सकते हैं कि एक मां अपने बेटे को खोने के बाद किस तरह से बिखल रही है।

New WAP

rita-shukla-siddharth-mother-1

अपने बेटे को खोने के बाद रीता का इतना बुरा हाल हो गया है कि उन्हें परिवार के लोगों द्वारा संभालना पड़ रहा है वह लगातार रोती हुई नजर आ रही है। किसी भी मां के लिए अपने बेटे को इस तरह से खो देना आसान नहीं होता जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला तो केवल 40 साल की उम्र में ही अपने परिवार को छोड़कर चले गए। उनकी मां के साथ उनकी बहनों का भी रो-रोकर काफी बुरा हाल है उनकी भी बहुत सी तस्वीर ऐसी सामने आई है जिसमें आप साफ तौर पर देख सकते हैं।

बहनों ने भी अपने एक संसार को खो दिया। कलाकार के इस तरह चले जाने के बाद से ही सभी काफी टूट से गए हैं उनके फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर रहे हैं बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार का जो हाल है उनकी तस्वीरें देख आपका भी दिल पसीज जाएगा। उनकी मां रो-रो कर अपने बेटे को याद कर रही है।


Share on