40.1 C
New Delhi
Friday, June 9, 2023
spot_img

Yo Yo Honey Singh पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, लगे किडनैपिंग जैसे संगीन आरोप!

Mumbai Police On Honey Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार और रैपर हनी सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं का विषय बने रहते हैं, जबसे उनका उनकी पत्नी से विवाद हुआ है उसके बाद हनी सिंह हमेशा विवादों से घिरे रहते हैं। अब हाल ही में उन को लेकर एक और खबर सामने आई है।

New WAP

बता दें कि उन पर ईवेंट ऑर्गनाइजर विवेक रमन ने किडनैप का प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है जिसके बाद एक बार फिर रैपर हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। अपने शानदार गानों के लिए जाने जाने वाले हनी सिंह विवादों से काफी ज्यादा गिरे रहते हैं, पिछले दिनों ही उनको लेकर खबर आई थी कि उनका उनकी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका है।

गौरतलब है कि किडनैपिंग मामले में हनी सिंह के खिलाफ ईवेंट ऑर्गनाइजर विवेक रमन द्वारा शिकायत दर्ज करवाई है। इस पूरे मामले को लेकर मुंबई पुलिस ने अपनी और से दिए गए बयान में कहा है कि हनी सिंह पर मुंबई के एक होटल में इवेंट मैनेजर को बंदी बनाकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को मुंबई के बीकेसी प्रोग्राम का आयोजन होना था लेकिन किसी वजह से या प्रोग्राम आयोजित नहीं हो पाया और इस प्रोग्राम के पैसे को लेकर इवेंट मैनेजर और हनी सिंह के बीच विवाद हुआ था। अब इस पूरे मामले में शिकायतकर्ता ने हनी सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की है, हालांकि अब देखना होगा कि जांच में क्या हकीकत सामने आती है।

New WAP

google news follow button

DeepMeena
DeepMeenahttps://viralsandesh.com/author/deepmeena/
मीडिया क्षेत्र में 5 सालों का अनुभव प्राप्त है। शुरुआती दौर में नवभारत न्यूज़ पेपर और लोकस्वामी न्यूज़ पेपर में कार्य किया। यहां से कंटेंट का नॉलेज लेने के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कुछ समय तक रिपोर्टिंग की। रिपोर्टिंग का नॉलेज लेने के बाद खबर मध्यप्रदेश और घमासान डॉट कॉम में कंटेंट राइटिंग का काम किया। वहीं विगत 3 वर्षों से निरंतर viralsandesh.com के लिए कंटेंट राइटिंग का काम कर रहा हूं, जिसमें वायरल खबरें, लेटेस्ट खबरें, बॉलीवुड खबरें, स्पोर्ट्स खबरें, ऑटोमोबाइल खबरें, टेक्निकल खबरें आदि खबरों पर लिखने का कार्य कर रहा हूं

Related Articles

Stay Connected

340,719FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow

Latest Articles