भारत माता की जय के साथ यूक्रेन से 200 लोगों को लेकर मुंबई पहुंचा विमान, देश लौटते ही ऐसा था सभी के चेहरे पर रिएक्शन

Follow Us
Share on

यूक्रेन और रूस के बीच में चल रही असमंजस इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि आज दोनों देश एक दूसरे के ऊपर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यूक्रेन की हालत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है कि सड़कों पर रूस के सैनिक और टैंकर दिखाई दे रहे हैं अब तक इस हमला बारे में कई मासूम लोग अपनी जान गवा चुके हैं। बहुत से लोग अभी भी इस हमले के बीच फंसे हुए हैं।

New WAP

Indian Students retrn to mumbai airport from ukraine 1

हमले के बीच यूक्रेन में फंसे लोग लगातार लोग और सुरक्षित स्थान पर जाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उन्हें मदद नहीं मिल पा रही है। वहीं यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को लगातार भारत सरकार द्वारा मदद पहुंचाई जा रही है। इतना ही नहीं वहां से लगातार विमान के द्वारा अपने नागरिकों को देश में लाने का कार्य भी तेजी पर चल रहा है हाल ही में एक फ्लाइट यूक्रेन से लगभग 200 लोगों को लेकर मुंबई पहुंची।

Indian Students retrn to mumbai airport from ukraine 2

इस दौरान के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि अपने देश लौटने पर लोगों के बीच में किस तरह के मुस्कान लौट आई है सभी प्लेन में बैठे हुए भारत माता के जयकारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं सभी के चेहरे को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से वह अपने आप को खुशनसीब समझ रहे हैं जो इस तरह की हो रही बमबारी से निकल कर सुरक्षित स्थान और अपने देश पहुंच पाए हैं।

ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार द्वारा लगातार यूके में फंसे अपने नागरिकों को लाने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी रूस से बात करने को कहा ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी ओर से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से दोनों देश के बीच शांति बनाए रखने की अपील की गई हैं। लेकिन अभी तक कोई भी नतीजा नहीं निकल पाया है। हालांकि दोनों देश जल्द ही आपस में अपने इस मसले पर बात कर सकते हैं।

New WAP


Share on