वर्ष 2020 में सबसे ज्यादा देखी गयी इन दुर्लभ जानवरों की तस्वीरें, क्या आपने भी देखी है?

Follow Us
Share on

नए साल शुरू होने के साथ ही सभी लोगों के दिल में नई नई जिज्ञासा पैदा हो जाती है। सभी यही सोचते हैं कि आने वाला नया साल सब कुछ अच्छा लेकर आएगा। ऐसा ही अनुमान पूरी दुनिया ने वर्ष 2020 को लेकर लगाया था। लेकिन सभी को क्या पता था, कि वर्ष 2020 अपने आप में ही इतिहास कायम कर देगा। बता दें कि कोरोना जैसी घातक बीमारी ने भी इसी साल अपनी दस्तक दी। जिसकी चपेट में आज तक पूरी दुनिया है।

New WAP

वहीं कोरोना महामारी के साथ और भी बहुत कुछ देखने को मिला वर्ष 2020 में, तो चलों आज हम साल 2020 में घटी कुछ अजीबो गरीब घटनाओं से आपको रूबरू करवाते हैं। जिसे शायद ही दुनिया कभी भुला पाए।

Yellow Turtle

yellow turtle

बता दें कि आपने अपने जीवन में कई प्रकार के कछुआ देखे होंगे। लेकिन आज हम जिस कछुआ के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। उसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। दरअसल, साल 2020 में जुलाई महीने के दौरान बारिश के समय ओडिशा के बालासोर ज़िले में ‘Yellow Turtle’ पीले कलर के कछुआ को पहली बार देखा गया था।

New WAP

White Turtle

White turtle

वहीं पीले कछुआ के साथ ही उनके कुछ समय बाद अक्टूबर महीने में अमेरिका के ‘साउथ कैरोलिना बीच’ पर एक दुर्लभ प्रजाति के कछुआ ‘ल्यूसिस्टिक बेबी टर्टल’ को देखा गया था। बताया जाता है कि यह बहुत ही छोटे आकार का था।

Black Panther


आपने कई बार पैंथर को देखा होगा लेकिन हम जिस पैंथर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। वह अपने आप में ही बहुत ही दुर्लभ है। बता दें कि इस साल जुलाई महीने में कर्नाटक के काबिनी जंगलों में ‘ब्लैक पैंथर’ देखा गया था। जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुई थी।

Barbary Lion Cubs

Barbary Lion Cubs

वहीं इस साल और एक घटना ऐसी देखी गई। जिसे देख सभी अचंभित रह गए। दरअसल, साल के जुलाई महीने में चेक गणराज्य के ‘Dvur Kralove Park’ में ‘3 बर्बरी लॉयन कब्स’ का जन्म हुआ था। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस तरह की प्रजाति साल 1960 में ही विलुप्त हो गई थी।

Russell’s Viper


आपने सांप तो कई प्रकार के देखे होंगे लेकिन जिस सांप की तस्वीर आपको दिखाने जा रहे हैं। इसे आपने पहले कहीं नहीं देखा होगा। बता दें कि इस अद्भुत साल में महाराष्ट्र में एक दुर्लभ दो-मुंहा ‘सेल वाइपर’ देखने को मिला था। यह सांप देखने में जितना छोटा था। उतना ही ज्यादा जहरीला।

Wolf Snake With 2 Heads


इसी साल ओडिशा के ‘ढेंकिकोटे फ़ॉरेस्ट रेंज’ में स्थित एक में भी बेहद ही दुर्लभ प्रजाति का ‘वूल्फ़ स्नेक’ देखने को मिला। जिसे पूरी टीम के साथ रेस्क्यू कर लिया गया था। बताया जाता है कि इस प्रजाति के सांप भारत के अलावा पाकिस्तान, और भी आप पास के देशों में पाए जाते हैं।

Red Coral Kukri Snake

Red Coral Kurki Snake

जब बात सांपों की चाल रही है तो आपको एक और ऐसे अद्भुत सांप से रूबरू करते हैं जो अपने आप में ही बेहद अलग है। दरअसल, जून महीने के समय उत्तर प्रदेश के ‘दुधवा नेशनल पार्क’ में एक ये ‘रेड कोरल कुकरी स्नेक’ देखने को मिला था। वहीं इस सांप की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। जो कभी ज्यादा वायरल भी हुई थीं।


Share on