इस महिला के नाम है सबसे बड़ा मुंह खोलने का रिकॉर्ड, 10 सेकंड मुंह फाड़ने के वसूलती है 11 लाख

Follow Us
Share on

दुनियाभर में ऐसे कई अजीबो-गरीब मामले देखने को मिले हैं, जब लोगों ने अपने अनोखे कारनामों से सबको हैरान कर दिया है। जी हां, कुछ ऐसा ही एक कारनामा एक महिला ने कर दिखाया, जिसने सबसे बड़ा मुंह खोलने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड खिताब अपने नाम किया हैं।

New WAP

Comedian Samantha Ramsdell

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के हैरान करने वाले मामले सामने आते है। अब ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबकों हैरान कर दिया है। इस महिला का नाम सामंथा रैम्सडेल है जो अमेरिकी की रहने वाली है। महिला एक बार में अपने मुंह में पूरा सेब फल भर लेती है। इस महिला ने ऐसा कारनामा किया है कि अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। यह महिला तब फेमस हुई जब उसके वीडियोज टिकटॉक पर वायरल हो गए। दरअसल, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha Ramsdell (@samramsdell5)


जानकारी के मुताबिक मुंह के बड़े आकार की वजह से महिला को कभी उसके आसपास के लोग चिढ़ाते थे, लेकिन आज उसी की वजह से उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। सूत्रों के मुताबिक महिला 6.52 सेंटीमीटर तक मुंह खोल सकती है, महिला ने अपने मुंह के बड़े आकार को दिखाते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं।

New WAP

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha Ramsdell (@samramsdell5)


महिला ने बताया कि उसने अपनी बोरियत से छुटकारा पाने के लिए एक बार टिकटॉक अकाउंट बनाया था और जल्द ही उस पर वीडियो डालने शुरू कर दिए। इंटरनेट यूजर्स उसके मुंह के आकार को लेकर हैरान थे, जो सामान्य से कहीं अधिक है। ऐसे में उनके फॉलोअर्स ने उन्हें गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रयास करने की सलाह दी। धीरे-धीरे वह महिला वायरल हो गई। महिला ने अपने स्थानीय दंत चिकित्सक से संपर्क किया। डॉक्टर्स ने जब उसका मुंह नापा तो वे हैरान रह गए। इसी दौरान गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के खिताब के लिए उसका नाम भेजा गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Samantha Ramsdell (@samramsdell5)


बहरहाल सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसे लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं इस वीडियो को लोगों के द्वारा तरह तरह की प्रतिक्रिया भी की जा रही है।


Share on