प्यार और इमोशन से भरी है राजकुमार राव और पत्रलेखा की लव स्टोरी, लेकिन फिर भी लग गए शादी करने में 10 साल

Follow Us
Share on

फिल्मी गलियारे में हिंदी में हर तरफ अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की चर्चाएं चल रही है। दोनों ही कलाकारों की लव स्टोरी भी काफी फिल्मी रही है की जानकारी के लिए बता दें कि एक दूसरे से शादी करने के लिए इन कलाकारों ने 10 साल लगा दिए इसके पीछे का कारण भी काफी हैरतअंगेज रहा हैं। दोनों ही कलाकारों ने एक दूसरे को समझने के लिए इतने सालों का समय लगाया है।

New WAP

Actor Rajkumar Rao and Actress Patralekha 1

जहां एक और अभिनेता राजकुमार राव अभिनेत्री पत्रलेखा को पहली नजर में ही अपना दिल दे बैठे थे तो वहीं दूसरी और अभिनेत्री पत्रलेखा अपनी पहली ही नजर में राजकुमार राव को एक नीच आदमी समझ बैठी थी। क्योंकि जिस तरह से उन्होंने अपनी फिल्म सिटी लाइट में किरदार निभाया था उसे देखकर उनके मन में अभिनेता के लिए गलत विचार आने पर्दा हो गए थे। लेकिन जब धीरे-धीरे उन्होंने अभिनेता के काम को देखा तो वे भी प्यार करने बिना नहीं रह सकी।

Rajkumarr rao wedding 1

New WAP

आज राजकुमार राव बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं और अपने अब तक के करियर में कई सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। राजकुमार राव ने अपनी अदाकारी के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने शुरुआती दौर में काफी धक्के खाए हैं और बहुत बुरे हालातों से निकलकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बनाई है। आज हर तरफ उनकी और पत्रलेखा की शादी की खबरें चल रही है।

Rajkummar Rao Wedding

कोरोना गाइडलाइन के चलते ज्यादा लोग उनकी शादी में इकट्ठा नहीं हो सके लेकिन पत्रलेखा और राजकुमार राव के दोस्त इस शादी में नजर आए। दोनों ही कलाकारों की कहानी प्यार भरे इमोशन से भरी हुई है। बताया जाता है कि जब राजकुमार राव के पास ज्यादा बड़ा काम नहीं था और पर बहुत कम पैसे कमाए करते थे उस समय उन्होंने पत्रलेखा को कई महंगे गिफ्ट भी दिए हैं। दोनों ही मानते हैं कि प्यार एक विश्वास और आत्माओं का मिलन है इसलिए दोनों ने एक दूसरे को समझने के लिए इतना समय लगाया।

Rajkummar Rao Wedding Manoharlal Khattar

अभिनेता अपनी पहली ही नजर में अभिनेत्री को दिल दे बैठे थे बताया जाता है कि वह पत्रलेखा के इतने ज्यादा दीवाने थे कि उनकी एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट से लगाकर जुहू तक पैदल ही भागते हुए पहुंच गए थे। आज दोनों ही कलाकारों के बीच में काफी अटूट रिश्ता है। दोनों ही कलाकारों ने अपनी मेहनत और अपनी अदाकारी के दम पर लोगों के बीच में लोकप्रियता बनाई है। जिस तरह से दोनों के बीच में बॉन्डिंग देखने को मिलती है यह सब समझा जा सकता है कि दोनों अपनी आने वाली जिंदगी में काफी खुशहाल रहने वाले हैं।


Share on