नाईट पार्टी के दौरान हुई गिरफ्तारी पर सुजैन खान ने दी सफाई, कहा- ‘हाँ थी क्लब में लेकिन…’

Follow Us
Share on

ऋतिक रोशन से तलाक लेकर अलग हुई उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान की मंगलवार को सुरेश रैना, गुरु रंधावा के साथ गिरफ़्तारी की ख़बरें आई थी। इन सभी की गिरफ़्तारी मुंबई पुलिस द्वारा की गयी है। ख़बरें यह थी की ये सभी एक क्लब में देर रात तक पार्टी कर रहे थे तभी वहां पुलिस आयी और इन सभी को कोविद 19 नियमों के अंतर्गत गिरफ्तार किया। हालाँकि सभी जमानत पर रिहा हो गए है और सामने आकर अपना अपना पक्ष रख रहे है। सुजैन खान ने भी गिरफ़्तारी पर अपना पक्ष रखा।

New WAP

क्लब में थी लेकिन गिरफ्तार नहीं हुई

सुजैन खान ने मुंबई पुलिस द्वारा कोविद 19 नियमों के उल्लंघन पर हुई उनकी गिरफ़्तारी का खंडन किया। सुजैन ने इसे सिर्फ अफवाह बताया और कहा ये सिर्फ झूठ है ओर कुछ नहीं। सुजैन ने एक क्लब में होने की पुष्टि की है और मुंबई पुलिस ने उन्हें तीन घंटे इंतजार करने को भी कहा लेकिन उन्हें गिरफ्तार नहीं किया था। यह सभी जानकारी सुजैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करके दी है।

सुजैन खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘सविनय स्पष्टीकरण, बीती रात मैं एक दोस्त के जन्मदिन पर डिनर पार्टी में गई और कुछ लोगो ने ड्रैगन फ्लाई क्लब जाने का फैसला किया। लगभग रात  2.30 बजे मुंबई पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे। क्लब के मैनेजर और मुंबई पुलिस के अधिकारियों के बीच लम्बी बातचीत हुई और फिर उन्होंने लोगो को तीन घंटे तक इंतजार करने को कहा।’ तीन घण्टे के बाद छह बजे हमे मुंबई पुलिस के अधिकारीयों ने जाने के लिए कहा।

सुजैन ने आगे लिखा कि मीडिया में दिखाई जा रही मेरी गिरफ्तारी की खबरें पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद हैं। मैं नहीं जानती की क्लब की और मुंबई पुलिस अधिकारीयों के बीच क्या बातचीत हुई और उन्होंने हमें क्यों रोका। मैं लगातार सामने आ रही खबरों पर अपना पक्ष रख रही हूं। मैं मुंबई पुलिस का बहुत सम्मान करती हूं और वह हमें सुरक्षित रखने के लिए प्रयासरत हैं। मुंबई पुलिस की सतर्कता के कारण की हम सड़कों पर बिना डर के घूम रहे है।

New WAP

पुलिस ने नाइट क्लब में मारा था छापा

ख़बरों के अनुसार मुंबई पुलिस द्वारा मंगलवार की रात नाईट क्लब में छपेमारी की गयी थी। वहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां और खेल से जुड़े कई बड़े नाम मौजूद थे। ख़बरों में सुजैन खान, गुरु रंधावा, बादशाह और क्रिकेटर सुरेश रैना के नाम सामने आये थे। दरअसल कोरोना वायरस को देखते हुए 22 दिसंबर से पांच जनवरी तक नगर निगम क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू घोषित किया गया है। लेकिन ये सभी नियमों को तोड़कर पार्टी करने में व्यस्त थे।


Share on