26 C
Mumbai
Sunday, April 2, 2023
spot_img

सुशांत की जिंदगी पर फिल्म बनाने वालों को बहन प्रियंका ने दी चुनौती, मत लो सब्र का इम्तिहान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के उभरते हुए कलाकार सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है। लेकिन उन्होंने अपने कम समय के करियर में ही बड़ी उचाई को छू लिया था। जिसका परिणाम आप भी देख सकते हैं। उनके निधन मामले को 11 महीनें का समय बीत चुका है। लेकिन सुशांत सिंह के परिवार वाले और फैंस उनको आज भी नहीं भुला पाए हैं।

New WAP

priyanka singh rajput

और उनकी याद में आए दिन सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। बता दें कि 14 जून को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अचानक इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जिनके सदमे से आज भी उनका परिवार पूरी तरह से नहीं भर पाया है। और हर मौके पर सुशांत के परिवार वाले उन्हें याद करते हैं।

New WAP

प्रियंका ने दी निर्देशक को चुनौती

वहीं उनकी बहन स्वेता सिंह कीर्ति और प्रियंका सिंह जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। और अपने भाई से जुड़ी यादों को शेयर करती रहती है। वे ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ती है। जब उन्होंने सुशांत सिंह को याद न किया हो, अभिनेता के इस तरह चले जाने के गम से वे आज भी नहीं भर पाए हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने सुशांत सिंह को लेकर बड़ी बात कही है।

priyanka singh rajput1

बता दें कि अभिनेता की बहन प्रियंका ने ट्वीटर पर एक नोट लिखा है। जिसमे उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को सीधी चुनौती दी है। इतना ही नहीं उन्होंने उनकी प्राइवेसी से जुड़ी किसी भी बात में दखलअंदाजी करने वालों को कहा है कि यदि वे कुछ ऐसा करते हैं तो वे कोर्ट भी जा सकती हैं।


वहीं प्रियंका ने ट्वीट करते हुए एक बड़ा सा इमोशनल नोट भी लिखा है। उन्होंने कहा है कि इस सदमे से हम आज भी पूरी तरह भर नहीं पाए हैं। हमने परिवार के सबसे अच्छे इंसान को खो दिया है। लेकिन लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं।


आगे उन्होंने कहा कि इस तरह के लोगों के कारण सुशांत सिंह का नाम खराब होता है। जो हम होने नहीं देना चाहते हैं। यदि इस तरह की कोई गलत हरकत करेगा तो उनसे कोर्ट तक ले जाएंगे।

Stay Connected

273,096FansLike
3,667FollowersFollow
20FollowersFollow
Follow Us on Google Newsspot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!