सुशांत की बहन श्वेता बच्चों को पढ़ा रही हैं भगवद् गीता, अध्यात्म से दर्द कम हो जाता है

Follow Us
Share on

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं है, और उनके दूर जाने के दर्द को कम करने के लिए उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति भगवद् गीता का साथ ले रही है। बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने बच्चों को भगवद् गीता के पाठ पढ़ा रही है। इसकी जानकारी उन्होंने सुशांत के फैंस को सोशल मीडिया के जरिये दी।

New WAP

ankita lokhande comment on shweta

बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने कहा कि हिन्दू ग्रंथो को पढ़कर दर्द और निराशा को दूर करना ही एक मात्र विकल्प शेष रहा है। हमारे आध्यात्म में इतनी शक्ति होती है कि वो हमें किसी भी तरह के दर्द से लड़ने की शक्ति प्रदान करते है। बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भगवद् गीता सुन रहे उनके दोनों बच्चों फ्रेयजा और निर्वाण की फोटो भी फैंस के साथ साझा की।

नियमित रूप से सीखा रही भगवद् गीता

उन्होंने पोस्ट में लिखा की वह नियमित रूप से भगवद् गीता फ्रेयजा और निर्वाण को सीखा रही हूँ और इसमें सिखाये गए पाठ अपने जीवन में उतार रही हूँ। दिल में होने वाले असहनीय दर्द, निराशा और अस्थिर मन को धर्म की सहायता से ही नियंत्रित किया जा सकता है। जब आप धर्म से जुड़ते है और ईश्वर का मनन करते है तो आपके अंदर जीवन की मुश्किलों से मुकाबला करने की असीम ऊर्जा और शक्ति का संचार होने लगता है। हम सभी ईश्वर पर विश्वास रखते है और उनसे ही हमे उचित मार्गदर्शन मिलता है। अच्छाई हमेशा बुराई पर हावी रहती है। #भगवद् गीता।’

सुशांत सिंह की बहन श्वेत सिंह कीर्ति की इस पोस्ट पर अंकिता लोखंडे ने अपना कमेंट भी पोस्ट किया, उन्होंने दिल का इमोजी कमेंट में दिया। सुशांत सिंह के फैंस ने भी कमेंट करके कहा कि वो सुशांत को न्याय नहीं मिलता तब तक लड़ते रहेंगे, एक पल के लिए भी रुकेंगे नहीं। सुशांत के एक फंस ने कमेंट किया “love you sushant sir हम आपको हमेशा याद करेंगे”।

New WAP


Share on