दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निधन मामले को 11 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। लेकिन अभी भी उनके परिवार वाले अपने लाल को भुला नहीं पाए हैं। और हर मौके पर वे अपने बेटे को याद किया करते हैं। लेकिन उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति अपने इकलौते भाई को कुछ ज्यादा ही मिस करती है।
इसलिए वे आए दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह से जुड़ी पोस्ट शेयर करती रहती हैं। यही नहीं अभिनेता के निधन मामले को इतने महीने हो गए है। लेकिन श्वेता सिंह ने एक भी ऐसा मौका नहीं छोड़ा है। जब उन्होंने सुशांत सिंह को याद नहीं किया हो,उन्होंने अपने भाई को न्याय दिलवाने के लिए भी कई तरह के प्रयास किए हैं।
वहीं हाल ही में श्वेता सिंह कीर्ति में सुशांत सिंह की एक ऐसी तस्वीर को साझा किया है। जिसे उनकी आखिरी पोस्ट बताया जाता है। बता दें कि वह सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है और अपने सोशल मीडिया से अभिनेता से संबंधित तस्वीरों को अधिकतर शेयर करती रहती है। और लगातार अभिनेता के केस में न्याय की मुहिम में लोगों जोड़ने का काम करती है।
सुशांत की आखरी पोस्ट थी
दरअसल, इस पोस्ट को अभिनेता सुशांत सिंह ने 3 जून 2020 को शेयर किया था। जो उनकी इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट थी। बता दें कि इस पोस्ट में उन्होंने कई दिल छू लेने वाली बातों को शेयर किया था। और पोस्ट शेयर करने के 11 दिन बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस पोस्ट में उनके साथ उनकी मां भी फोटो में उनके साथ नजर आ रही हैं। साथ ही अभिनेता ने कैप्शन में लिखा ‘धुंधला अतीत आंखों के आंसू से गायब हो रहा है।
View this post on Instagram
वहीं इस अभिनेता की आखिरी पोस्ट को शेयर करते हुए श्वेता सिंह कीर्ति ने काफी इमोशनल बातें लिखी है। वैसे तो वे अक्सर सुशांत सिंह की तस्वीर शेयर करती रहती है। लेकिन यह उनकी अंतिम पोस्ट थी जिसे उन्होंने बहुत ही इमोशनल शब्दों में बयां किया है। उन्होंने लिखा है कि अब में तुम्हें कभी नहीं देख पाऊंगी।