सुशांत की बहन श्वेता सिंह का प्रशंसकों से निवेदन, भगवान पर भरोसा रखें उसके घर देर है अंधेर नहीं

Follow Us
Share on

बॉलीवुड के सबसे काबिल सुपर स्टार रहे सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को दुनिया को अलविदा कहा था। सुशांत को गए 5 महीनो से अधिक का समय भी हो चूका है लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया की उनके साथ हुआ क्या था।

New WAP

सुशांत के परिवार और उनके प्रशंसक बीते 5 महीनो से ही लगातार उनके न्याय की मांग कर रहे है। लेकिन आज तक सुशांत को न्याय नहीं मिल सका। सुशांत से जुड़े कई सवालों का जवाब आज तक किसी के पास नहीं है, न ही उनके परिवार, उनकी गर्लफ्रेंड और जांच कर रही तमाम एजेंसी।

सुशांत का न्याय कोसों दूर

सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति उनके प्रशंसकों के साथ लगातार न्याय की मांग कर रही है। श्वेता के न्याय के लिए कई कैंपेन चलाये जिसमे उनके प्रशंसक भी साथ रहे। लेकिन फिर भी सुशांत का न्याय कोसो दूर है। लेकिन श्वेता सिंह कीर्ति और सुशांत के प्रशंसकों ने हार नहीं मानी और सुशांत के न्याय के लिए आज भी मांग कर रहे है। आज श्वेता सिंह कीर्ति ने भावुक होकर सुशांत के प्रशंसकों के लिए एक सन्देश सोशल मीडिया पर शेयर किया,

श्वेता ने अपने सन्देश में लिखा की सुशांत के साथ ही बड़े हुए और जिंदगी का हर एक पल साथ बिताया, जो हमारे परिवार का एक अटूट अंग था। लेकिन आज वह हिस्सा हमारे साथ नहीं है और यही मान कर हमें आगे जीना है। हमे भगवान पर पूरा भरोसा है और भगवान कभी अपने भक्तों को निराश नहीं करता। भगवान अपने भक्तों का दर्द समझते है और उन्हें पता है दुनिया में सुशांत के लिए कितने लोग दुखी है। भगवान हर नेकदिल को मौका जरूर देते है।

New WAP

भगवान पर विश्वास रखें

श्वेता कीर्ति ने सन्देश में लिखा की ईश्वर दया, प्यार और साथ है। हमे भगवान से लगातार प्रार्थना करनी है और सरकार से सुशांत के न्याय की गुहार लगानी है, लेकिन सभी कुछ शांतिपूर्ण तरीके से और एक साथ होकर ही करना है। जब तक हम सभी साथ है हम लगातार कोशिश करते रहेंगे। हममें से कोई भी आवेश में नहीं आएगा जिससे की हमारी ताकत नष्ट हो और हमारे प्रयास कमजोर पड़ जाएं।

श्वेता का सन्देश साफ़ और स्पष्ट है कि वो लगातार सुशांत के न्याय के लिए प्रयास करती रहेंगी, कभी पीछे नहीं हटेंगी जब की सुशांत को न्याय नहीं मिल जाता। अब देखना यह है की सुशांत को आज तक मिला क्या वही न्याय है या आगे जाकर इस मामले में कुछ खुलासे हो सकते है। आपस सभी जानते ही है की सुशांत मामले से बॉलीवुड पूरी तरह ही बिखर चूका है और आये दिन कई बॉलीवुड हस्तियों के खूबसूरत चेहरों से नकाब उतर रहा है।


Share on