सुशांत सिंह के लिए बहन श्वेता ने शुरू किया नया कैंपेन #Love4SSR, क्या आप भी देंगे साथ?

Follow Us
Share on

बॉलीवुड : बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले को 6 महीने हो गए है जब एक उभरता हुआ सितारा हमे छोड़ कर चला गया था। लेकिन उनके फैंस और परिवार के लोग अभी भी इस सदमें से उभर नहीं पा रहे हैं।

New WAP

वहीं सुशांत सिंह को न्याय दिलाने के लिए बहन श्वेता और फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर कई तरह के कैम्पेन चल रहे हैं। इस बीच एक बार फिर श्वेता सिंह ने अपने दिवंगत भाई को लेकर एक नया कैंपेन शुरू किया है जिसका नाम #Love4SSR रखा है।

वहीं श्वेता के इस कैंपेन के लेकर सुशांत के फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। और फेवरेट एक्टर के लिए ढेर सारा प्यार उड़ेल रहे हैं। इस कैंपेन के तहत श्वेता ने सुशांत फैंस से रिक्वेस्ट भी की है कि वो जरूरतमंद लोगों की मदद करें। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुशांत का स्केच शेयर किया है और उसमें कई सारे अच्छे काम को करने का जिक्र किया है।

जिसमें अलग-अलग प्वाइंट्स में लिखा है- अपना दिल खोलकर चारों तरफ प्यार फैलाएं। सुशांत सिंह राजपूत के लिए प्रार्थना करें, जिन लोगों को जरूरत है, उन्हें पढ़ने के लिए किताबें दान में दें। जरुरतमंदों को खाना खिलाए, कपड़े दान करें और पेड़ लगाएं। श्वेता के इस पोस्ट पर सुशांत फैंस बढ़-चढ़कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वो इस ट्वीट के समर्थन में बोल रहे हैं।

New WAP


Share on