वायरल हुई सुशांत सिंह की थ्रोबेक तस्वीर, जिसमें अपनी इस नई बहन से बंधबाई थी उन्होंने राखी!

Follow Us
Share on

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे 11 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन आज भी उन्हें पहले की तरह याद किया जाता है। उनके फैंस को आज भी यकीन नहीं होता है कि उन्होंने बॉलीवुड के इतने शानदार कलाकार को हमेशा के लिए खो दिया है। आज भी ऐसा दिन नहीं जाता जब उनके फैंस ने उन्हें याद नहीं किया हो।

New WAP

sushant telescope

सुशांत सिंह ने अपने जीवन को 34 साल में समाप्त कर दिया। लेकिन उन्होंने अपने इतने छोटे से जीवन में बहुत से ऐसे बड़े काम किए जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। वहीं आने वाले कई युवा कलाकारों के लिए भी वे किसी प्रेरणा से कम नहीं है। वे एक सरल और समझदार व्यक्ति थे। इतना ही नहीं वे रिश्तों को निभाना भी बहुत अच्छे से जानते थे।

देश विदेश में है फैंस

यही कारण है कि आज भी सुशांत सिंह को करोड़ों लोग उनके जाने के बाद भी उन्हें याद करते हैं। वैसे तो अभिनेता की कई तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। लेकिन आज हम जिस तस्वीर की बात करने जा रहे हैं। इससे आप आज तक अंजान रहे होंगे। लेकिन अभिनेता की यह तस्वीर आपका दिल जरूर जीत लेगी।

New WAP

sushant with sister priyanka

दरअसल, अभिनेता की चार बहनें हैं इसके बाद भी उन्होंने किसी और से राखी बंधवाई थी। जिसकी एक फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है तो चालों आपको भी बताते हैं कि उनकी यह बहन कौन है। दरअसल ‘दिल बेचारा’ के सेट जो बहन सुशांत सिंह को राखी बांध रही है वह मुकेश छाबड़ा की बहन ममता हैं। उन्होंने ही अभिनेता की याद में इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। जो अब काफी ज्यादा वायरल हो रही हैं। वहीं ममता ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था- मैंने अपने राखी भाई को खो दिया है, जो मेरे लिए भाई से भी बढ़कर था,उन्होंने यह भी लिखा था कि अब भी यकीन नहीं कर पा रही कि तुम अब नहीं रहे और जहां हो बेहतर होगे।

बता ते चले कि आज भी सुशांत सिंह का केस सीबीआई के पास जांच में हैं। वहीं उनके परिवार और फैन्स को उम्मीद है कि अभिनेता को जल्द ही इंसाफ मिलेगा। लेकिन बात करे अभिनेता की तो वे दिल के बेहद ही शानदार इंसान थे इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है उन्होंने असम बाढ़ के दौरान 1 करोड़ का डोनेशन किया था।


Share on